best news portal development company in india

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर का हिमाचल में एक्सीडेंट : बाइक से सिर के बल गिरे, अस्पताल पहुंचने से पहले हार्टअटैक, ब्रेन डेड, हालत गंभीर

SHARE:

चंडीगढ़।  मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें गंभीर घायल हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जवंदा हिमाचल में बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

बाइक चलाते वक्त वह सड़क पर गिर गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसके बाद उनके ब्रेन डेड होने की भी सूचना है। इसके बाद जब उन्हें लाया जा रहा था तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक भी आया है, जिस वजह से उनकी हालत गंभीर मानी जा रही है।

हादसे का पता चलते ही सिंगर कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला व एक्टर कर्मजीत अनमोल भी फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए हैं। अभी तक डॉक्टरों की टीम लगातार जवंदा की जांच कर रही है। जवंदा की नाजुक स्थिति को लेकर अब डॉक्टरों के बयान का इंतजार किया जा रहा है।

बाइक के साथ राजवीर जवंदा। - फाइल फोटो
बाइक के साथ राजवीर जवंदा। – फाइल फोटो
  • लुधियाना के पोंना गांव में हुआ जन्म: राजबीर जवंदा एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक, अभिनेता, मॉडल और लेखक हैं। वे पंजाबी संगीत उद्योग में अपनी अनोखी गायकी शैली और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 1990 में पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं तहसील के पोंना गांव में एक सिख जट्‌ट परिवार में हुआ था।
राजवीर जवंदा ने यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी।
राजवीर जवंदा ने यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *