best news portal development company in india

बाप ने बेटी का चाल-चलन ठीक नहीं होने के शक पर नहर में दिया धक्का, डूबने से मौत

SHARE:

एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि साहिल चौहान वासी गांव सतिए वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका मामा सुरजीत सिंह वासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अपनी बड़ी बेटी प्रीत कौर (19 साल) के चाल-चलन पर शक करता था। इसी बात को लेकर कई बार उसके मामा ने अपनी बेटी के साथ मारपीट भी की है।30 सितंबर की रात 8:40 बजे के करीब उसके मामा का फोन आया की बेटी को लेकर किसी रिश्तेदार के पास मोगा रोड पर जा रहा है।

साहिल ने कहा कि उसे मामा पर शक हुआ तो वह बाइक पर सवार होकर मामा के पीछे चला गया। उसने देखा कि बाइक पर सवार प्रीत कौर के हाथ बंधे हुए हैं। जब खलील वाली नहर के पास मामा पहुंचा तो उसने प्रीत को नहर में धक्का दे दिया और वहां से फरार हो गया। इससे प्रीत की मौत हो गई। पुलिस ने साहिल चौहान के बयान पर आरोपी सुजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने बेटी को नहर में फेंकते वीडियो भी बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई