best news portal development company in india

जालंधर में 8 से 16 अक्टूबर तक अग्निवीर की होगी भर्ती : पंजाब के 5 जिलों के युवा हो सकते शामिल

SHARE:

जालंधर। जालंधर में 8 से 16 अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती होगी, जिसमें पंजाब के पांच जिलों के युवा भर्ती हो सकते हैं। जालंधर के बीएसएफ मुख्य कार्यालय में यह भर्ती होगी। इस भर्ती में जालंधर, कपूरथला एसबीएस नगर, होशियारपुर और तरनतारन जिलों के युवा में भाग ले सकते हैं।  जानकारी अनुसार ये भर्ती राजकीय कला एवं खेल महाविद्यालय, जालंधर में क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय जालंधर, मुख्यालय 11 कोर और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों के लिए होगी।

13 अक्टूबर को महिला अग्निवीरों की होगी भर्ती

खास बात यह है कि 13 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की महिला उम्मीदवारों को भी महिला अग्निवीर सैन्य पुलिस में शामिल किया जाएगा। करीब 6000 से ज्यादा उम्मीदवार इस भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे। चयन प्रक्रिया में 1.6 किलोमीटर की दौड़, शारीरिक मापदंड, दक्षता परीक्षण और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।

अग्निवीर भर्ती के नियम और उम्र सीमा ये होगी

17.5 साल से 21 साल तक (कुछ सालों में अधिकतम आयु में छूट भी दी गई है)। नौकरी (सेवा ) करने का कुल समय अवधि 4 साल की होगी, इनमें 6 महीने की ट्रेनिंग + 3.5 साल सक्रिय सेवा शामिल है।

भर्ती प्रक्रिया में कौन-कौन टैस्ट आपको देने होगें?

अग्निवीर भर्ती में आपको (PFT) टैस्ट देना होगा, उसमें भर्ती होने वाले को 1.6 किलोमीटर (1600 Meter) की दौड़ लगानी होगी और उसके समय अनुसार ग्रुप बनाए जाते हैं।

समय सीमा ग्रुप अंक : 5 मिनट 30 सेकेंड से कम समय वाला ग्रुप 160 अंकों का होता है। 5 मिनट 31 सेकेंड से 5 मिनट 45 सेकेंड तक ग्रुप- 248 अंकों का होता है।

2. पुल अप ऑन बीम: 10 पुल अप के कुल 40 नंबर हैं। 9 पुल अप्स के 33 अंक मिलेंगे, 8 पुल अप्स के 27 अंक, 7 पुल अप्स के 21 अंक, 6 पुल अप्स के 16 अंक, 3 जिग-जैग बैलेंस करने होंगे। उम्मीदवार को एक बैलेंस बीम पर जिग-जैग चलकर दिखाना होता है। इसके अलावा 4.9 फीट लंबा जंप करना होगा। उम्मीदवार को 9 फीट चौड़ी खाई को पार करना होगा।

मेडिकल स्टैंडर्ड्स : उम्मीदवार की हाइट जालंधर की भर्ती में आमतौर पर 170 सेमी होती है महिला अग्निवीर के लिए 162 सेमी होगी। वजन – ऊंचाई और उम्र के अनुसार।

सीना (Chest): 77 cm + 5 cm विस्तार।

आंखें, कान, दांत और शरीर पर कोई गंभीर चोट/दाग नहीं होने चाहिए।

अग्निवीर लिखित परीक्षा की (CEE) मुख्य बातें

परीक्षा का पैटर्न

ऑब्जेक्टिव (MCQ) ,समय: 1 घंटे (60 मिनट)

  • कुल प्रश्न : लगभग 50 प्रश्न
  • कुल अंक: 100 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई