जालंधर में आई लव मोहम्मद विवाद पर बवाल हो रहा है। एक दिन पहले दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। वहीं पुलिस ने आप नेता आयूब खान के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। हिंदू संगठन के लोग आयूब खान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
जालंधर। पंजाब के जालंधर में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद ने साम्प्रदायिक तनाव बढ़ गया है। शुक्रवार शाम हुए इस विवाद के बाद हिंदू संगठनों ने शनिवार सुबह 11 बजे श्रीराम चौक पर एकत्र होने का आह्वान किया था। जहां हिंदू संगठनों ने आम आदमी पार्टी के नेता आयूब खान की गिरफ्तारी को लेकर श्री राम के बैनर लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामला तब शुरू हुआ जब ऑल इंडिया उलेमा के सदस्य कमिश्नर दफ्तर में ज्ञापन देने जा रहे थे। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस के पास योगेश नामक युवक ने अल्लाह हू अकबर का नारा सुनकर जय श्रीराम का जयघोष किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ मुस्लिम युवकों ने उसकी स्कूटी घेरकर धक्का-मुक्की की और धमकी दी।

जालंधर में हिंदू संगठनों के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में बैनर लिए हुए हैं, जिनमें लिखा है कि पंजाब को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि जय श्री राम कहने पर जबरदस्ती व्यक्ति को रोककर अल्लाह हू अकबर कहने और मारपीट करने वाले मुस्लिम नेताओं की गिरफ्तारी होनी चाहिए। ऐसे प्रकरण पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं और दूसरे राज्यों के मुद्दे यहां लाकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।








