best news portal development company in india

लुधियाना पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर : कार्तिक बग्गन हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर विक्की निंहग समेत तीन गिरफ्तार

SHARE:

लुधियाना।  पंजाब के लुधियाना में सुंदर नगर इलाके में 23 अगस्त की रात को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन हत्याकांड मामले में पुलिस ने गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की निहंग को गिरफ्तार किया है। विक्की निहंग ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को हथियार सप्लाई किए थे। गैंगस्टर विक्की निहंग को एंटी गैगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विक्की निहंग के साथ साथ गैंगस्टर डोनी बल्ल और मुन्न घनश्यामपुरिया को भी गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों को लुधियाना देहाती इलाके से सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। मगर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। महानगर के इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन हत्याकांड में गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला था कि आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार किसी ओर ने नहीं बल्कि गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की निहंग ने दिलवाए थे। आरोपी विक्की निहंग भी इस हत्याकांड में शामिल था। कमिश्नरेट पुलिस की टीम भी आरोपी विक्की निहंग की तलाश में जुटी थी। इसके साथ साथ गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए बनाई गई एजीटीएफ की टीम भी लगातार आरोपियों की तलाश में थी।
Three gangsters including Vicky Nihang involved in Kartik Baggan murder case arrested in Ludhiana

एजीटीएफ की टीम को सूचना मिली कि आरोपी गैंगस्टर डोनी बल्ल, मुन्न घनश्यामपुरिया और विक्की निहंग लुधियाना ग्रामीण इलाके में है तो पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन पुलिस ने किसी तरह से आरोपियों को काबू कर लिया।

जांच में पता चला है कि आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड काफी बड़े है। इससे पहले आरोपियों ने जनवरी 2025 में एसएएस नगर में दो अवैध विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी और उसके साथियों को उनके विदेशी आकाओं ने पंजाब में सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने के निर्देश दिए थे, जिन्हें इस गिरफ्तारी से टाल दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुट गई है कि वह हथियार इतनी बड़ी मात्रा में कहां से और कैसे लाते थे। पुलिस का मानना है कि आरोपियों के गिरफ्तार होने और उनसे पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई