best news portal development company in india

आई लव मोहम्मद विवाद : हिंदू संगठनों ने DCP नरेश डोगरा को ज्ञापन सौंपा : मुस्लिम नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की; रखा अपना पक्ष

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में आई लव मोहम्मद को लेकर हुए विवाद को लेकर हिंदू संगठनों ने शनिवार को श्रीराम (कंपनी बाग) चौक पर धरना दिया। उन्होंने सड़क पर टेंट गाड़कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि पुलिस आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करे। माहौल को देखते हुए DCP नरेश डोगरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के लिए 2 दिन का समय मांगा। इस पर हिंदू संगठन सहमत हो गए और धरना खत्म कर दिया।

DCP को ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठन और अपना पक्ष रखते मुस्लिम नेता। - Dainik Bhaskar

DCP को ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठन और अपना पक्ष रखते मुस्लिम नेता।

उधर, बूटा मंडी के पास मुस्लिम नेता इकट्‌ठा हुए और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आयूब खान ने कहा कि BJP वालों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। पुलिस अरेस्ट करने आए, हम यहीं बैठे हैं। हम सीबीआई इन्क्वायरी की मांग करेंगे। वहीं एडवोकेट नमीन खान ने कहा कि बिहार के इलेक्शन को लेकर ये माहौल बना रहे। पुलिस ने हमारी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की तो हम भी एक्शन लेंगे। इस बीच विवाद में भजन सिंगर कन्हैया मित्तल की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- कह कह थक गए अब समझे जालंधर वाले। देर आए दुरुस्त आए। आई लव राम।

पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम नेता अयूब खान, नमीन खान और 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आयूब खान आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हैं और उनकी पत्नी बस्ती से पार्षद है। एक साल पहले तक वह भाजपा में थे। भाजपा ने उन्हें पंजाब में मुस्लिम विंग का इंचार्ज बनाया था, और उनकी यह नियुक्ति बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा स्टेट प्रधान थॉमस मसीह ने की थी। आयूब खान पहले कांग्रेस और अकाली दल में भी रह चुके हैं।

चाबी की छीनाझपटी, जिसके बाद माहौल बिगड़ता चला गया।
चाबी की छीनाझपटी, जिसके बाद माहौल बिगड़ता चला गया।
एक साल पहले आयूब खान (लाल घेरे में) भाजपा में थे, उन्हें मुस्लिम विंग का इंचार्ज नियुक्त किया गया था।
एक साल पहले आयूब खान (लाल घेरे में) भाजपा में थे, उन्हें मुस्लिम विंग का इंचार्ज नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई