best news portal development company in india

AAP ने राजिंदर गुप्ता को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, ट्राइडेंट ग्रुप से दिया इस्तीफा

SHARE:

आम आदमी पार्टी ने राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। राजिंदर गुप्ता एक अनुभवी और प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं, जिन्होंने वर्षों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबों के हित में काम किया है।

चडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) राज्यसभा चुनाव के लिए मशहूर कारोबारी राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में सर्वसम्मति से राजिंदर गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। राजिंदर गुप्ता का नाम चुने जाने को पार्टी ने अनुभव और समाजसेवा की पृष्ठभूमि के आधार पर एक सशक्त निर्णय बताया है।

बता दें कि राजेंद्र गुप्ता प्रसिद्ध उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। राजेंद्र गुप्ता ने एक दिन पहले ही पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन और श्री काली माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन के ओहदों से इस्तीफा दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। राजिंदर गुप्ता एक अनुभवी और प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं, जिन्होंने वर्षों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबों के हित में काम किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, गुप्ता की साफ-सुथरी छवि और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ उनके मजबूत संबंध को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

राज्यसभा के इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के पास पर्याप्त बहुमत है, जिससे गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है। दिल्ली विधानसभा में आप के बहुमत को देखते हुए यह एक औपचारिक प्रक्रिया मानी जा रही है, लेकिन पार्टी इसे एक विचारधारा और मूल्यों के प्रतिनिधित्व के तौर पर देख रही है।  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राजिंदर गुप्ता को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि वे संसद में आम आदमी की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया आगामी सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई