best news portal development company in india

मां की अस्थियां लेकर विसर्जन के लिए ब्यास जा रहे बेटे का कार एक्सीडेंट;  युवक की मौत, चार घायल

SHARE:

मां की अस्थियां लेकर विसर्जन के लिए ब्यास जा रहे बेटे की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा फाजिल्का में हुआ है। 

फाजिल्का/फिरोजपुर।  पंजाब के फाजिल्का में एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें युवक की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह गांव चांदमारी के पास हुआ है। मृतक नौजवान अपनी मां की अस्थियां विसर्जन के लिए ब्यास लेकर जा रहा था। तक की पहचान सूरज निवासी अबोहर के तौर पर हुई है। 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह हादसा सुबह छह से सात बजे के बीच हुआ। अचानक जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो सड़क किनारे दर्दनाक मंजर देखा। एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और उसमें लोग फंसे हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया और फाजिल्का के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि कार असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। मृतक की पहचान सूरज वासी अबोहर के रूप में हुई है, जो अपनी मां की अस्थियां विसर्जन के लिए ब्यास जा रहा था। हादसे में घायल सभी लोग मृतक के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई