best news portal development company in india

Breaking News : हिमाचल के बिलासपुर में बड़ा हादसा : बस की छत पर गिरा भूस्खलन का मलबा, 15 लोगों की मौत, कई अंदर फंसे

SHARE:

बिलासपुर।  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर शुक्र खड्ड के किनारे बरठीं में भल्लू पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। मलबा गिरने से बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा पहुंची। वहीं सारा मलबा बस पर आ गया। जिससे बस पूरी तरह मलबे की चपेट में आ गई। खबर लिखे जाने तक बस के अंदर से अभी तक 15 शव निकाले गए हैं। दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से एक बच्ची की मां दुर्घटना में मारी गई है। बेटियों का प्रारंभिक उपचार बरठीं अस्पताल में चला हुआ है।

बस में सवार थे 35 यात्री

बताया जा रहा है कि करीब 35 लोग बस में सवार थे। घटना करीब साढ़े छह बजे हुई है। बस में मरोतन बरठीं, घुमारवीं और बीच के स्टेशनों के लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में 35 के करीब सवारियां थी। चालक और परिचालक की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

Major accident in Himachal pradesh Landslide debris falls on roof of a bus in Bilaspur several killed

Major accident in Himachal pradesh Landslide debris falls on roof of a bus in Bilaspur several killed

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर किया गहरा शोक व्यक्त

दुर्घटनाग्रस्त पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Major accident in Himachal pradesh Landslide debris falls on roof of a bus in Bilaspur several killed

मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

हादसा स्थल के लिए उप-मुख्यमंत्री रवाना

बस हादसे की सूचना मिलने के बाद उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा के कार्यक्रम को छोड़ हादसा स्थल के लिए निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *