best news portal development company in india

हरियाणा के सीएम सैनी ने मीडिया से बनाई दूरी : शिअद नेता को भाजपा ज्वाइन करवाई, सुरक्षा घेरे में समारोह स्थल से निकले

SHARE:

शिरोमणि अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा को पार्टी में शामिल करवाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू व भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा।

चंडीगढ।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया दूरी से बनाते हुए दिखे हैं। वह पंजाब भाजपा कार्यालय में शिअद के सीनियर नेता जगदीप सिंह चीमा को पार्टी ज्वाइन करवाने पहुंचे थे। समारोह अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि नायब सिंह सैनी वहां से चले गए। इस दौरान उन्हें उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने घेरा डाला हुआ था और किसी मीडिया कर्मी को उनके पास तक नहीं जाने दिया गया है। दरअसल हरियाणा के सीनियर पुलिस अधिकारी पी पूर्ण कुमार के खुदकुशी मामले के बाद महा पंचायत बुलाकर सरकार को 48 घंटे का समय दिया हुआ है।

शिअद नेता जगदीप चीमा को पार्टी में शामिल करवाने के दौरान मंच पर बिराजमान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य।
शिअद नेता जगदीप चीमा को पार्टी में शामिल करवाने के दौरान मंच पर बिराजमान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य।

हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी और महिलाओं को पैसे भी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हरियाणा में सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। यही नहीं महिलाओं को पैसे देने के लिए पहले ही बजट में पांच हजार करोड़ रुपए फंड रखा गया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1100 रुपए देने का वादा कर वोट तो ले लिए मगर आखिरी बजट में भी पैसे नहीं दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए भी फेल साबित हुई है।

पंजाब भाजपा कार्यालय में जगदीप सिंह चीमा से मिलते हुए नायब सिंह सैनी व रवनीत सिंह बिट्टू।
पंजाब भाजपा कार्यालय में जगदीप सिंह चीमा से मिलते हुए नायब सिंह सैनी व रवनीत सिंह बिट्टू।

रवनीत बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरा

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को घेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक कांसटेबल से अभद्र व्यवहार करते हुए दिखे हैं। जो सरासर गलत है और उसके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री जब लोगों से चौबीस घंटे मिलते हैं तो हमारे पंजाब के मुख्यमंत्री के आवाज पर पक्षियों के बोलने की आवाजें ही आती हैं। आज पंजाब का हर वर्ग उनसे परेशान हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी पर सभी का बराबर का हक

जगदीप सिंह चीमा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर भाजपा के कार्यकारी अधयक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि आपको पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। पार्टी पर जितना हक मेरा है उतना ही हक आपका भी रहेगा। यहां सभी सम्मान हैं। उन्होंने जगदीप सिंह को पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर काम करने की अपील की है।

शिअद लीडरशिप के पंथक छवि नहीं

इस दौरान जगदीप सिंह चीमा ने कहा कि इस समय की अकाली लीडरशिप के पास पंथक छवि नहीं है। जिस तरह से बहबलकलां कांड हुआ और दूसरी घटनाएं हुई हैं, वह किसी से छिपी नहीं हैं। लोग जान चुके हैं कि शिरोमणि अकाली दल की कहनी और करनी में अंतर है। उनके परिवार को 100 साल से भी पुराना इतिहास अकाली दल से रहा है। मगर अब वहां कुछ नहीं रहा है और अब साफ है कि आने वाला समय भाजपा का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई