best news portal development company in india

लुधियाना : जालंधर-पानीपत नेशनल हाईवे जाम ; रोड पर बैठे प्रदर्शनकारी, IPS सुसाइड केस पर फूटा गुस्सा, हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

SHARE:

लुधियाना।  पंजाब के लुधियाना में दलित संगठनों ने जालंधर बाईपास चौक के पास जालंधर-पानीपत नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। पहले उन्होंने चौक पर जाम लगाया, इसके बाद हाईवे पर आ गए। इससे हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। जाम की वजह से जालंधर और लुधियाना के बीच की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। लुधियाना ईस्ट के तहसीलदार अंग्रेज सिंह उनसे बात करने पहुंचे हैं।

नेशनल हाईवे जाम करने के बाद लगी गाड़ियों की कतार। - Dainik Bhaskar

यह प्रदर्शन हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस को लेकर किया जा रहा है। दलित संगठनों की मांग है कि इस मामले में जिन अफसरों के नाम IPS ने सुसाइड नोट में दिए थे, उन सभी को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान वह हरियाणा की सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

प्रदर्शन में पहुंचे भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के नेता चौधरी यशपाल ने कहा कि इस चक्का जाम के दौरान एम्बुलेंस, स्कूल बसों समेत दूसरी सभी इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।

छुट्‌टी पर भेजे हरियाणा के DGP कपूर के फोटो पर चप्पल मारते प्रदर्शनकारी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी बहस हुई।
छुट्‌टी पर भेजे हरियाणा के DGP कपूर के फोटो पर चप्पल मारते प्रदर्शनकारी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी बहस हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई