best news portal development company in india

AAP सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO के काफिले का एक्सीडेंट : पायलट जिप्सी की स्विफ्ट कार से टक्कर, 5 घायल, 3 गनमैनों के सिर फूटे

SHARE:

चंडीगढ़/गुरदासपुर।  पंजाब की AAP सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO के काफिले का एक्सीडेंट हुआ है। उनकी पायलट गाड़ी की दूसरी कार से टक्कर हुई है। यह गाड़ी अचानक काफिले में घुसी थी। इस टक्कर में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से टूट गईं।

जिसमें उनके 4 गनमैन और कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गुरदासपुर में कलानौर-गुरदासपुर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के पास हुआ। जिस वक्त हादसा हुआ, मंत्री भी काफिले में मौजूद थे। उनके साथ अफसरों की टीम भी थी।

हादसे में घायल को उठाकर ले जाते कर्मचारी। इस दौरान मंत्री हरभजन ईटीओ भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान क्षतिग्रस्त गाड़ी को धक्का देकर हटाया गया। - Dainik Bhaskar

हादसे में घायल को उठाकर ले जाते कर्मचारी। इस दौरान मंत्री हरभजन ईटीओ भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान क्षतिग्रस्त गाड़ी को धक्का देकर हटाया गया।

हादसे के बाद मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और उनकी टीम ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। घायल जवानों और कार चालक को तुरंत कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, कलानौर भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से 4 गनमैनों में से 3 के सिर पर गहरी चोट लगी है। घायलों को अस्पताल भिजवाने के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ आगे रवाना हो गए।

हादसे के बाद मौके पर टूटी गाड़ियां और वहां जमा भीड़।
हादसे के बाद मौके पर टूटी गाड़ियां और वहां जमा भीड़।

 

अचानक काफिले में घुसी गाड़ी

जानकारी के मुताबिक मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ आज दीनानगर में बाढ़ पीड़ितों को चेक बांटने के लिए जा रहे थे। उनके 3 जगह पर कार्यक्रम होने थे। पहली जगह निपटाने के बाद वह कलानौर जा रहे थे। रास्ते में उनके काफिले में गाड़ी घुस गई। जिससे उसकी पायलट के साथ टक्कर हो गई। बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि बांटने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

टक्कर के बाद टूटी स्विफ्ट कार।
टक्कर के बाद टूटी स्विफ्ट कार।
पुलिस की पायलट जिप्सी भी टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस की पायलट जिप्सी भी टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

पायलट जिप्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह टूटा

हादसा इतना भयानक था कि पायलट जिप्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर और उसके साथ वाली सीट पूरी तरह दब गई थी। दूसरी गाड़ी की भी यही हालत थी। हादसे के बाद मंत्री का काफिला रुक गया। उन्होंने और उनकी टीम ने सभी घायलों को एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल भिजवाया। इस दौरान वहां काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

मंत्री ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
मंत्री ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

SMO बोले- 5 में से 3 के सिर में चोट, गुरदासपुर रेफर किया

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल कलानौर के एसएमओ डॉक्टर अत्री ने बताया कि इस हादसे में 5 गनमैन घायल हुए हैं, जिनमें से 3 को सिर पर चोट लगी है, एक को सीने में और एक को पीठ व गर्दन में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को फर्स्ट एड दे दी गई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरदासपुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर अत्री ने कहा कि मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई