best news portal development company in india

अमृतसर पुलिस ने आतंकी हमले की साजिश नाकाम की : दो आतंकी गिरफ्तार, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड बरामद

SHARE:

अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर खुफिया कार्रवाई में दो आतंकी आरोपियों महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) भी बरामद किया है।

पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने इन्हें यह खतरनाक हथियार मुहैया कराया था। इसके अलावा, इनका संपर्क फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी था।

हमले की थी योजना

सूत्रों के मुताबिक, इस RPG का इस्तेमाल एक निर्धारित आतंकी हमले में किया जाना था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन घरिंडा, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच जारी है।

ISI प्रायोजित आतंक के खिलाफ सख्त रुख

DGP ने कहा एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान की ISI द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के अपने मिशन पर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पंजाब में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई