best news portal development company in india

2 दिन बंद रहेगा रीजनल पासपोर्ट दफ्तर : ऑफलाइन काम नहीं होगा, कोई भी इन्क्वायरी नहीं होगी ; ऑनलाइन सेवा जारी रहेगी

SHARE:

जालंधर। जालंधर का रीजनल पासपोर्ट दफ्तर मंगलवार और बुधवार दो दिन बंद रहेगा। दोनों दिनों में खिड़की पर की जाने वाली कोई भी इन्क्वायरी नहीं होगी। हर तरह की ऑफलाइन सेवा बंद रहेगी। जबकि ऑनलाइन सेवा जारी रहेगी।

रीजनल पासपोर्ट दफ्तर जालंधर। - Dainik Bhaskar

रीजनल पासपोर्ट दफ्तर जालंधर

रीजनल पासपोर्ट दफ्तर की तरफ से एक्स पर नोटिस देकर छुट्टी की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि अगर आप पासपोर्ट संबंधी किसी काम के लिए मुख्य पासपोर्ट कार्यालय (RPO/PBO) जाने की योजना बना रहे हैं तो बुधवार तक न आएं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जालंधर द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 21 और 22 अक्तूबर को ऑफलाइन सार्वजनिक पूछताछ (Public Enquiries) नहीं होगी।

जालंधर रीजनल पासपोर्ट दफ्तर की तरफ से छुट्टी संबंधी जारी किया गया नोटिस।
जालंधर रीजनल पासपोर्ट दफ्तर की तरफ से छुट्टी संबंधी जारी किया गया नोटिस।

फाइल स्टेटस और सामान्य जानकारी भी नहीं मिलेगी

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जालंधर द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इन दोनों दिन काउंटर पर जाकर की जाने वाली किसी भी तरह की सीधी या ऑफलाइन पूछताछ (जैसे फाइल स्टेटस, सामान्य जानकारी) बंद रहेगी। नोटिस में सभी आवेदकों को यह सलाह दी गई है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार अगली तिथियों पर ही पासपोर्ट कार्यालय (RPO) आने की योजना बनाएं।

ऑनलाइन सेवाएं चलती रहेंगी

नोटिस में ऑनलाइन सेवाओं या पूर्व-निर्धारित अपॉइंटमेंट पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आवेदकों को भीड़ और असुविधा से बचने के लिए इन दो दिनों में ऑफलाइन पूछताछ के लिए न जाने की सख्त सलाह दी गई है। इसके साथ पासपोर्ट संबंधी ऑनलाइन सेवा जारी रहेगी।

RPO ने कहा-असुविधा से बचने के लिए दो दिन न आएं लोग

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (RPO) ने पासपोर्ट बनवाने के लिए जालंधर आने वाले आवेदकों से आग्रह किया है कि वे इन दो दिन में दफ्तर का विजिट न करें। उन्होंने कहा कि आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपना समय बचाने और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करें और इन दो दिनों के बाद ही RPO/PBO का रुख करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई