मोहाली। पंजाब के डेराबस्सी में फर्नीचर हाउस में मंगलवार शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों का नया स्टॉक जलकर राख हो गया। चारों तरफ धुएं के गुबार उठे तो इलाके में भगदड़ मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

डी.डी. फर्नीचर हाउस के मालिक ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही नया स्टॉक मंगवाया था। हादसे में पूरा माल नष्ट हो गया। इस आग ने उनकी वर्षों की मेहनत और निवेश का नुकसान हुआ है।

दुकान में रखा लाखों का नया स्टॉक जलकर राख हो गया।

मालिक ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही नया स्टॉक मंगवाया था।
- आग लगते ही मचा हड़कंप: मंगलवार शाम फर्नीचर हाउस के गोदाम से अचानक धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही डेराबस्सी और जीरकपुर से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं।
- दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया: फोम, लकड़ी और गद्दों जैसे ज्वलनशील सामान की वजह से आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों व घरों को जलने से बचा लिया।
- लाखों रुपए का सामान जलकर खाक: फर्नीचर के गोदाम में दीपावली के कारण अतिरिक्त माल मंगवाया गया था। आग लगने से पूरा स्टॉक जल गया। अनुमान है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
- शॉर्ट सर्किट की आशंका: दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर सूचना न मिलती, तो आग आसपास की इमारतों तक फैल सकती थी।

फर्नीचर स्टोर में लगी आग।
लोगों ने मांगी सुरक्षा जांच
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि त्यौहारों के दौरान बाजारों और गोदामों में सुरक्षा जांच नियमित रूप से की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।








