best news portal development company in india

लुधियाना में बाइक सवारों से हैंड ग्रेनेड बरामद : पुलिस अधिकारियों में  हड़कंप मचा ; मुक्तसर बॉर्डर एरिया से आरोपी लाए, जेल से जुड़े तार

SHARE:

हेंड ग्रेनेड। (प्रतिकात्मक तस्वीर)

लुधियाना । पंजाब के लुधियाना में पीसीआर दस्ते ने बाइक सवार दो युवकों को शक पड़ने पर चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान एक युवक पुलिस को चकमा देकर बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने दबोच लिया। उस शख्स की जब तलाशी ली गई तो उससे पुलिस को उससे एक हेंड ग्रेनेड बरामद हुआ। ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

मुक्तसर का रहने वाला है आरोपी

पकड़े गए शख्स की पहचान मुक्तसर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। हालांकि किसी भी पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की। लेकिन सुबह से शाम तक उच्चाधिकारियों का डेरा सीआईए स्टाफ के अंदर जमा रहा। पूरा दिन अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे रहे। पता चला है कि थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया है।

थाना बस्ती जोधेवाल।
थाना बस्ती जोधेवाल।

आरोपी को 6 दिन की पुलिस रिमांड

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन की पुलिस रिमांड हांसिल की है। इस दौरान उसके फरार साथी और उसके गैंग का पता लगाया जाएगा। यह हैंडग्रेनेट उसको किसलिए दिया गया था और कहां से आया थी, इस पूरी साजिश का पता लगाया जाएगा।

शिवपुरी रोड पर पीसीआर दस्ते की टीम ने किया काबू

शिवपुरी रोड इलाके में पीसीआर की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर दो संदिग्ध उन्हें आते दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस उन्हें रोक लिया। पीछे बैठा शख्स बाइक से उतर गया, जबकि दूसरा स्टार्ट बाइक पर बैठा रहा। पुलिस का ध्यान हटते ही बाइक लेकर भाग गया। लेकिन कुलदीप नाम के शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास एक हेंड ग्रेनेड बरामद हुआ।

पीसीआर कर्मचारियों ने तुरंत कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद एक-एक करके पुलिस अधिकारी वहां पहुंचने लगे और फिर उसे पकड़कर पूछताछ के लिए ले गए। पूछताछ में क्या पता चला? इसका खुलासा पुलिस अभी करेगी। संभावना है कि आज पुलिस इस केस में प्रेस वार्ता कर सकती है।

हाईवे पर छिपाकर रखा था ग्रेनेड,मुक्तसर बार्डर एरिया से लेकर आए

पता चला कि ये ग्रेनेड वो मुक्तसर के बार्डर एरिया से लेकर आए थे। इसके जेल में बंद एक कैदी से इसके तार जुड़े है। ये ग्रेनेड वो जेल में बंद एक कैदी के कहने पर लेकर आए थे। उन दोनों को टारगेट दिया गया था कि ग्रेनेड लेकर वो लुधियाना तक जाएं और फिर उस ग्रेनेड को लाडोवाल से लेकर चिड़िया घर के बीच में हाईवे पर छिपाना था। पुलिस मुक्तसर जेल में भी जांच करेंगी।

उस ग्रेनेड को बाद में किसी ने उठाना था या फिर इन्हीं ने आगे कहीं पहुंचाना था इस बारे अभी अधिकारी जांच कर रहे है। पुलिस अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी कैमरे भी चैक कर रही है। कई मुख्य चौक से पुलिस को फूटेज भी मिले है जिनकी वह पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *