best news portal development company in india

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर जालंधर में 1 नवंबर को स्कूल-कॉलेज में आधी छुट्टी: शहर भर में निकाला जाएगा नगर-कीर्तन

SHARE:

जालंधर। जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 1 नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व गुरुद्वारा दीवान अस्थान प्रबंधक कमेटी व अन्य सिख संगठनों द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मद्देनजर जालंधर के DC ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे के बाद जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए आधे दिन की छुट्टी रहेगी।

नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा

DC ने कहा कि यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि नगर कीर्तन के दौरान किसी को भी असुविधा न हो। इस दौरान नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा, जिसके लिए प्रशासन और पुलिस ने यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई