best news portal development company in india

जेमिमा  के 127 रन से भारत तीसरी बार विमेंस वर्ल्डकप के फाइनल में : सेमीफाइनल में 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया

SHARE:

जिस जेमिमा रॉड्रिग्ज को बीच टूर्नामेंट प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया था, उसी जेमिमा ने अपने बल्ले के दम पर सात बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर दिया। जेमिमा की 127 रन की नाबाद पारी के दम पर भारत ने गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर 5 विकेट से जीत हासिल की।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 339 रन का टारगेट रखा था। विमेंस वनडे के 52 साल के इतिहास में कभी इतना बड़ा टोटल चेज नहीं हुआ था। जेमिमा और टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया और 9 गेंद बाकी रहते हुए 341 रन बनाकर मैच जीत लिया।

भारत ने तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। 2 नवंबर को होने वाले फाइनल में उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा। जेमिमा के साथ अमनजोर कौर 15 रन बनाकर नाबाद लौटीं। जीत का चौका अमनजोत ने ही लगाया।

भारत के दो विकेट 59 रन के स्कोर पर गिर गए थे। प्रतिका रावल की जगह प्लेइंग-11 में आईं शेफाली वर्मा 10 रन बनाकर और टीम की सबसे बड़ी उम्मीद स्मृति मंधाना 24 रन बनाकर आउट हो जाती हैं। यहां से जेमिमा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जोरदार पार्टनरशिप कर भारत की वापसी कराई।

इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों पर 167 रन जोड़ दिए। हरमन 89 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा ने दीप्ति शर्मा के साथ 38 रनों की साझेदारी की। दीप्ति 24 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा ने ऋचा घोष के साथ 46 रन की पार्टनरशिप की। ऋचा दो छक्कों के साथ 26 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद जेमिमा को अमनजोत का साथ मिला और इन दोनों ने टीम को जीत दिला कर ही दम लिया। पांचवें विकेट के लिए नाबाद 31 रन की साझेदारी हुई। 127 रन की पारी खेलने के लिए जेमिमा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

जेमिमा रोड्रिग्ज पिछली 2 पारियों से आउट नहीं हुई हैं। इस दौरान उन्होंने 203 रन बना दिए हैं।
जेमिमा रोड्रिग्ज पिछली 2 पारियों से आउट नहीं हुई हैं। इस दौरान उन्होंने 203 रन बना दिए हैं।

 

इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉप हुईं जेमिमा, फिर आउट ही नहीं हुईं

जेमिमा रोड्रिग्ज को शुरुआती 4 मैचों में मौके दिए गए, पांचवें मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें ड्रॉप कर दिया गया और भारत ने 4 रन से करीबी मुकाबला गंवा दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में जेमिमा की वापसी हुई, उन्होंने 55 गेंद पर 76 रन बनाए और टीम को 340 रन तक पहुंचा दिया।

बांग्लादेश के खिलाफ उनकी बैटिंग नहीं आई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 127 रन की नॉटआउट पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी। वे पिछली 2 पारियों से आउट ही नहीं हुई हैं। इस आत्मविश्वास के साथ वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल खेलने वाली हैं।

अपने होमग्राउंड में भारत को सेमीफाइनल जिताने के बाद जेमिमा अपने पिता इवान रोड्रिग्ज को गले लगकर रो पड़ीं।
अपने होमग्राउंड में भारत को सेमीफाइनल जिताने के बाद जेमिमा अपने पिता इवान रोड्रिग्ज को गले लगकर रो पड़ीं।

विनिंग मोमेंट्स

सेमीफाइनल जीतने के बाद अमनजोत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्ज।
सेमीफाइनल जीतने के बाद अमनजोत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्ज।
सेमीफाइनल जीतने के बाद अमनजोत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्ज ने एक-दूसरे को गले लगा लिया।
सेमीफाइनल जीतने के बाद अमनजोत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्ज ने एक-दूसरे को गले लगा लिया।
जीत के बाद जेमिमा क्रीज पर ही बैठ गईं और रोने लगीं।
जीत के बाद जेमिमा क्रीज पर ही बैठ गईं और रोने लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई