जालंधर। जालंधर शहर के बबरीक चौक में सुबह 8 बजे दो स्नैचर एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। घटना शहर के बबरीक चौक की है। पीड़ित विनय मल्होत्रा ने बताया कि सुबह वह दफ्तर के लिए निकले थे। वह शहर के बबरीक चौक के पास पहुंचे ही थे कि उनके स्कूटर के साथ पल्सर बाइक सवार दो युवक आए और गले में डाली सोने की चेन झपट ली। जैसे ही मैंने चेन पकड़ने की कोशिश की तो मैं गिर गया। इससे मुझे चोट भी आई है।विनय ने बताया कि उसने थाना डिविजन नंबर 5 की पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि CCTV के फुटेज चैक कर आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
SHO बोले-CCTV खंगाल रहे, शिकायत मिल गई है
पुलिस अधिकारी SHO साहिल चौधरी ने बताया कि हमें शिकायत मिली है। इसमें विनय मल्होत्रा ने बताया कि वह सुबह 8 बजे के करीब अपने दफ्तर जा रहे थे कि इस दौरान स्नैचर ने उनकी चेन तोड़ ली। हम CCTV खंगाल रहे हैं। हम स्नैचरों को ढूंढ रहे हैं। हम कैमरों से फुटेज वेरिफाई कर रहे हैं। जल्द ही सबको पकड़ लिया जाएगा।

पल्सर सवार दो लोगों ने झपटी चेन, मैं स्कूटर से गिर गया
वडाला चौक के विनय मल्होत्रा ने बताया कि मैं दफ्तर के लिए निकला था। बबरीक चौक के पास दो लोग काले रंग के पल्सर पर आए और चेन को झपटा मारा। मैंने चेन पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान मेरे स्कूटर का बैलेंस बिगड़ गया और मैं गिर गया। इस दौरान लोग एकत्रित हो गए और मुझे उठाया। चेन तो गई लेकिन शुक्र है कि मेरा बचाव हो गया। अगर सिर में चोट लग जाती तो कुछ भी हो सकता था। जालंधर में लुटेरों की दिन दहाड़े इतनी हिम्मत हो गई है कि लूट होनी शुरू हो गई हैं। हर जगह कैमरे हैं फिर भी ट्रेस नहीं हो पाते हैं। कुछ न कुछ क्लू मिलेगा तभी स्नैचर पकड़े जाएंगे। मैंने थाने में कंप्लेंट दे दी है।








