best news portal development company in india

पुलिस ने विजय ज्वेलर पर हुई लूट मामले में आरोपियों से सोने की रिकवरी : वारदात में इस्तेमाल बाइक भी मिली

SHARE:

जालंधर। जालंधर पुलिस ने भार्गव कैंप नगर में विजय ज्वेलर पर हुई लूट मामले में आरोपियों से सोने की रिकवरी करवा ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों कुशल, गगन और कर्ण सहित पनाहगार को गिरफ्तार कर उनसे सोने की ज्वेलरी सहित वारदात में इस्तेमाल बाइक और कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इस मामले में 30 अक्टूबर को FIR 167 थाना भार्गव कैंप में दर्ज की थी। आरोपियों के खिलाफ यह मामला विजय कुमार निवासी 72-A, अवतार नगर ने दर्ज कराया था।

विजय ज्वेलर पर हुई लूट के आरोपियों के बारे में बतातीं सीपी धनप्रीत कौर। - Dainik Bhaskar

विजय ज्वेलर पर हुई लूट के आरोपियों के बारे में बतातीं सीपी धनप्रीत कौर।

वारदात के बाद भेष बदलकर अजमेर भागे थे आरोपी। (फाइल शॉर्ट)
वारदात के बाद भेष बदलकर अजमेर भागे थे आरोपी। (फाइल शॉर्ट)

30 अक्टूबर की सुबह दिया था वारदात को अंजाम

शिकायतकर्ता अजय कुमार ने बताया था कि 30 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे 3 युवकों ने पिस्टल दिखाकर लगभग 1 करोड़ रुपए के गहने और नकदी लूट ली थी। सारी वारदात CCTV में कैद हो गई थी। इसे लेकर DCP मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ADCP जयंत, ADCP-2 विनीत गिल, ACP वेस्ट सर्वजीत सिंह की निगरानी में टीम बनाई थी। टीम ने CCTV की जांच, तकनीकी सहायता से अजमेर से लुटेरों को काबू कर लिया।

आरोपियों से हुई रिकवरी के PHOTOS

जालंधर के विजय ज्वेलर पर हुई लूट मामले में रिकवर बाइक और दातर।
जालंधर के विजय ज्वेलर पर हुई लूट मामले में रिकवर बाइक और दातर।
लुटेरों से रिकवर किए गए गहने।
लुटेरों से रिकवर किए गए गहने।

कोर्ट में पेश कर आरोपियों का लिया रिमांड

आरोपियों को जालंधर सेशन कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से 8 सोने के लेडीज सेट, वारदात के समय पहनी हुई काली हुडी; कुशल से 40 टॉप्स और वारदात के समय पहनी हुई काली हुडी तथा आरोपी गगन से 12 चेन, 7 अंगूठियां और बाइक बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई