best news portal development company in india

लुधियाना के कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की हत्या के बाद मानकी गांव में बढ़ता रोष : सड़कों पर उतरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन

SHARE:

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना के समराला में कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की हत्या के बाद मानकी गांव में रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मृतक के परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने समराला के मुख्य चौक पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना देकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चौक के चारों ओर ट्रॉलियां खड़ी कर धरना दिया। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने “गुरविंदर को न्याय दो” के पोस्टर लेकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हत्या को कई दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक न तो मृतक का पोस्टमार्टम होगा और न ही अंतिम संस्कार।

समराला में सड़क जाम कर कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर को न्याय दिलाने की मांग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - Dainik Bhaskar

समराला में सड़क जाम कर कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर को न्याय दिलाने की मांग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

पोस्टर लेकर नारेबाजी करती बुजुर्ग।
पोस्टर लेकर नारेबाजी करती बुजुर्ग।
प्रदर्शन में पोस्टर दिखाकर नारेबाजी करता युवक।
प्रदर्शन में पोस्टर दिखाकर नारेबाजी करता युवक।

लॉरेंस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी.. वहीं हत्या के दूसरे दिन लॉरेंस गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है। गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा-“गुरविंदर हमारे दुश्मनों का साथ दे रहा था”, साथ ही धमकी दी कि जो भी हमारे दुश्मनों के साथ हैं, उन्हें भी गोली मार दी जाएगी। पोस्ट में लिखा गया- “जो हमारे खिलाफ हैं, या तो पीछे हट जाएं, वरना हमें हटाना अच्छी तरह आता है।”

लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा..

मानकी समराला में जो मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेते हैं। ये मर्डर हमारे भाइयों करन मदपुर और तेजी चक ने किया है। बब्बू समराला और उसके साथ वाले, जो हमारे दुश्मन का साथ दे रहे हैं, कान खोलकर सुन लो, तुम्हारे में जो भी मिल गया, उसका भी यही हाल करेंगे।

ये चेतावनी सबके लिए है जाे-जो हमारे दुश्मनों का साथ दे रहे हैं या तो सुधर जाओ या तैयार हो जाओ, अगली गोली तुम्हारी छाती में मारेंगे। हमारी नजर सबके ऊपर है। हमे सबका पता है। कौन किसकी मदद कर रहा है। अच्छा यही रहेगा खुद पीछे हट जाओ नहीं तो हम हटाना अच्छी तरह से जानते हैं। पोस्ट के अंत में गैंगस्टरों के नाम लिखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई