best news portal development company in india

जालंधर के सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर के सरोवर का सफाई कार्यक्रम शुरू :  कार सेवा की शुरुआत पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने की

SHARE:

जालंधर। जालंधर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर के सरोवर की आज से सफाई कार्यक्रम शुरू हो गया। इसकी शुरुआत पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने की। इससे पहले हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया के साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया, जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कई बड़े नेता मंच पर पहुंचे।
श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे राज्यपाल कटारिया। - Dainik Bhaskar

श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे राज्यपाल कटारिया।

पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतर सिंह मंदिर पहुंचे।
पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतर सिंह मंदिर पहुंचे।

इससे पहले सरोवर की सफाई के लिए कार सेवा 2003 और 2013 में हुई थी। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी और संत समाज के सदस्य भी आज उपस्थित रहे। यह निर्णय संत समाज की अध्यक्षता में हुई मंदिर प्रबंधक कमेटी की बैठक में लिया गया था।ेोि

जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी पहुंचे।
जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी पहुंचे।

 

संत समाज देगा संगत को आशीर्वाद

महासचिव राजेश विज, वरिष्ठ उपप्रधान ललित गुप्ता और कोषाध्यक्ष पविंदर बहल ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और कई अन्य प्रमुख नेता इस कार सेवा में शामिल होने के लिए पहुंचे।

संत समाज ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। पिछले कई दिनों से कार सेवा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने आने वाले भक्तों के लिए हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही है।

राज्यपाल ने कहा-देवी तालाब हमारे से ऊर्जा का पावरहाउस

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चाहे हम अपनी फील्ड के जितने भी माहिर क्यों न हों। लेकिन भगवान ही हमारा मार्गदर्शन करते हैं। भगवान के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि देवी तालाब भी हमारे लिए ऊर्जा का पावरहाउस है। अपनी स्पीच के दौरान उन्होंने सिसोदिया की भी तारीफ की। कटारिया ने कहा कि यहां मंच पर मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं। हमने शिक्षा के क्षेत्र में काम के लिए इनका बड़ा नाम सुना है। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। कार्यक्रम में कुमार स्वामी महाराज ने भी संगत को अपना आशीर्वाद दिया। नेताओं ने भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई