best news portal development company in india

हत्या के तीन दिन बाद कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह का हुआ पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार: पुलिस के आश्वासन के बाद माना मृतक का परिवार

SHARE:

खन्ना।पंजाब के समराला के गांव माणकी में दो दिन कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह किंदा की हत्या कर दी गई थी। हत्या के तीन दिन बाद आखिरकार गुरविंदर सिंह का पोस्टमार्टम हुआ और फिर गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। बीते तीन दिन से मृतक गुरविंदर सिंह के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे और पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार न करने पर अड़े थे। हालांकि अब पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने गुरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार किया है।

मृतक के पिता राजू ने बताया कि पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के घरवालों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है, जिससे परिवार को अब न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले देर रात समराला क्षेत्र के गांव माणकी में अज्ञात हमलावर गांव धर्मवीर सिंह उर्फ धर्म को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। हमलावरों ने धर्मवीर का नाम पूछकर उस पर गोली चलाई, लेकिन धर्मवीर मौके से हट गया। गोली पीछे खड़े गुरविंदर सिंह को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, एसएसपी खन्ना का कहना है कि हमने परिवार वालों से बात की है मृतक गुरविंदर सिंह कबड्डी खिलाड़ी नहीं था वह कबूतर पालने का शौक रखता था। दूसरी रही बात सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के भाई की पोस्ट को लेकर उसे भी चेक किया जा रहा है कि यह फेक है या असली, पुलिस का ध्यान भटकने के लिए इस तरह की पोस्टर सोशल मीडिया पर डाली जा सकती है।

इससे पहले बुधवार को बेटे की हत्या के रोष में मृतक गुरविंदर सिंह के परिवार व सैकड़ों ग्रामीणों ने समराला में चंडीगढ़-अमृतसर हाइवे मार्ग के मुख्य चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक धरना देकर ट्रैफिक जाम किया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई