best news portal development company in india

तरनतारन उपचुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : केंद्रीय बलों की 12 कंपनियां तैनात, किसी भी उपचुनाव में अब तक की सबसे बड़ी तैनाती

SHARE:

तरनतारन उपचुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जिसके लिए केंद्रीय बलों की 12 कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। 

तरनतारन। पंजाब विधानसभा के तरनतारन सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव आयोग ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इस जिले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला चुनाव मशीनरी के माध्यम से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं। आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ विचार-विमर्श के बाद संपूर्ण चुनाव योजना को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 12 कंपनियां तैनात की गई हैं, जो किसी भी उपचुनाव में चुनाव आयोग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी तैनाती में से एक है।

उन्होंने कहा कि तैनाती योजना के अनुसार कुल 222 मतदान केंद्रों को कवर करते हुए सभी 114 मतदान केंद्र स्थलों पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात रहेंगे। केंद्रीय बलों के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिनकी निगरानी रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर चुनाव आयोग की देखरेख में की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील मतदान केंद्र स्थलों की निगरानी के लिए 46 माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी 222 मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं और आश्वासन दिया कि चुनाव मशीनरी कानून एवं व्यवस्था की किसी भी उल्लंघना से सख़्ती से निपटेगी। उन्होंने तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

गौरतलब है कि विधानसभा हलका 021-तरनतारन में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इसमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 1,357 है, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 1,657 है। वहीं, एनआरआई मतदाताओं की कुल संख्या 306 और दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 1,488 है। इसके साथ ही, 18 से 19 वर्ष की आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 3,333 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई