जालंधर। जालंधर के फगवाड़ा रोड पर 2 बसों के बीच से कार ओवरटेक करते समय हादसे का शिकार हो गई। ओवरटेक करते समय बस की साइड लगने से कार का बैलेंस बिगड़ गया और वो बेकाबू हो गई। कार की बस से टक्कर के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। कार ड्राइवर फगवाड़ा से जालंधर की ओर जा रहा था। ड्राइवर ने कार को दोनों बसों के बीच से निकालने की कोशिश की, तभी हादसा हो गया। कार जतिन नाम का व्यक्ति चला रहा था, जिसमें सवार तीन लोगों में से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। ड्राइवर ने कहा कि बस चालक ने साइड मेरी तरफ दबा दी, जिस कारण एक्सीडेंट हुआ।

फगवाड़ा जालधर हाईवे पर एक्सीडैंट हुई कार।

ओवरटेक की कोशिश में हादसा
जानकारी देते दूसरे बस ड्राइवर ने बताया कि स्विफ्ट कार ड्राइवर दो बसों के बीच से अपनी गाड़ी निकालकर ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसकी कार बस से टकराई। ड्राइवर ने कहा कि मैंने तो बस साइड कर ली, लेकिन गाड़ी दूसरी बस से टकरा गई।
गाड़ी में बैठे परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे
कार चालक जतिन ने बताया कि हाईवे पर मिडिल लाइन में जा रहा था आगे जा रही बस ने साइड दबा दी । साइड बजने कारण व दूसरी लाइन में जा रही बस से टकराया। जतिन ने बताया बस में परिवार के तीन लोग थे। किसी कोई गंभीर चोट नहीं आई। गाड़ी टोटल लोस हो गई। पुलिस को बयान दे दिए है।
हादसे का शिकार बस ड्राइवर बोला- कार ड्राइवर की गलती
हादसे का शिकार बस ड्राइवर ने बताया वो लिब्रा कंपनी की उस चलाता है।उन्होंने कहा मै अपनी साइड पर जा रहा था। इसने मेरे आगे कार घुमाई जिसके कारण यह हादसा हुआ।
रुपिंदर सिंह रिंकू ने बताया कार चालक मेरी गाडी में पिच्छे से कटराया। उसी वक्त गाडी रोक दी। 112 नंबर को कॉल की। उसने बताया कि गलती कार चालक की है। वो मेरे पिच्छे से आ कर टकराया। लेनिन कार चालक बोल रहा है उसकी कार को दूसरी बस वाले साइड मारी।








