जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक युवती ने कोठी के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती की मां ने आरोप लगाया कि कोठी का मालिक बेटी को प्रताड़ित करता था। उसे कोठी में ही कैद कर रखा हुआ था।

जालंधर की एक कोठी में सुसाइड करने के लिए सीढ़ी लेकर जाती युवती।
पढ़िए क्या है पूरा मामला…
- कोठी में काम करती थी युवती: जालंधर की ग्रोवर कॉलोनी में एक युवती रानो (21) ने बुधवार देर रात कोठी के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। युवती अपनी मां और बहन के साथ इस कोठी में रहती थी। युवती यही घरेलू नौकरानी के तौर पर काम करती थी।
- कोठी मालिक बोला- लड़की का अफेयर था: कोठी मालिक ने कहा कि लड़की का किसी के साथ अफेयर था। उसने लड़की का झगड़ा होता रहता था। बुधवार को भी दोनों में लड़ाई हुई। इसके बाद लड़की ने गुस्से में आकर अपने मोबाइल का सिम तोड़ दिया।
- सर्वेंट रूम में लगाई फांसी: घटना की सूचना पर थाना बस्ती बावा खेल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मौके से सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है। रानो फंदा लगाने के लिए सीढ़ी लेकर जाते हुए दिखाई दे रही है। उसने कोठी के सर्वेंट रूम में ही फांसी लगाई।
अब पढ़िए युवती की मां ने क्या आरोप लगाए मृतका की मां ने बताया कि आत्महत्या से कुछ समय पहले रानो ने उन्हें बताया था कि एक फैक्ट्री में काम करने वाला युवक रात करीब तीन बजे कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में घुस गया। रानो ने बताया कि उसने छेड़छाड़ की। रानो की बहन ने कहा कि कोठी मालिक बहन से मिलने नहीं देता था और न ही उसे बाहर आने देते था। बहन के अनुसार, रानो एक साल से इसी कोठी में काम कर रही थी।
बहन ने आगे आरोप लगाया कि रानो कोठी मालिक का कोई ऐसा रहस्य जान चुकी थी, जिसके कारण मालिक उसे न तो नौकरी से निकाल रहे थे और न ही परिवार से मिलने दे रहे थे। बहन का दावा है कि रानो को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
दोनों पार्टियों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जांच करके कार्रवाई करेंगे SHO बस्ती बावा खेल ने बताया कि ये फैक्ट्री मालिक का घर है। हमने मौका देखा। अभी पूछताछ चल रही है। मकान मालिकों और पीड़ित परिवार के लोगों के बयान लिए हैं। दोनों के अपने-अपने आरोप हैं। पूरे केस की जांच करने के बाद जो कार्रवाई बनेगी, वो करेंगे।








