तरनतारन। पंजाब के तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए काउंटिंग सेंटर में EVM से वोटों की गिनती हो रही है। कुल 16 राउंड में मतगणना होगी। जिसमें से 10 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।
शुरुआती 3 राउंड में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा ने बढ़त ली। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के हरमीत संधू ने लीड ली। 10वें राउंड के बाद AAP कैंडिडेट 7,294 वोटों से लीड लेकर आगे चल रहे हैं। पिछले 7 राउंड से AAP की लीड लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए अकाली उम्मीदवार सुखविंदर रंधावा ने मतगणना केंद्र छोड़ दिया और घर चली गईं। खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे के मनदीप सिंह खालसा तीसरे नंबर पर आ गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज चौथे और भाजपा उम्मीदवार हरजीत संधू 5वें नंबर पर हैं।
तरनतारन में 11 नवंबर को 60.95% वोटिंग हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें AAP के कश्मीर सिंह सोहल ने चुनाव जीता था। उनके निधन से यह सीट खाली हुई थी।

AAP को बढ़त पर ऑफिस में डांस करते वर्कर और मतगणना केंद्र छोड़कर गईं अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर।
मतगणना से जुड़े बड़े अपडेट्स…
- 10वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 7,294 हो गई है।
- 9वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 5,510 हो गई है।
- 8वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 3,668 हो गई है।
- 7वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 1836 हो गई है।
- 6वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 892 हो गई है।
- 5वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 187 हुई है।
- चौथे राउंड में AAP के हरमीत सिंह संधू को 179 वोटों की लीड मिली।
- तीसरे राउंड में सुखविंदर की लीड कम हुई। लीड कम होकर 374 रह गई है।
- दूसरे राउंड में अकाली दिल की सुखविंदर की लीड बढ़कर 1480 हुई।
- पहले राउंड में अकाली दिल की सुखविंदर सबसे आगे। AAP दूसरे नंबर पर।








