best news portal development company in india

तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत : विधायकी बरकरार, हरमीत संधू जीते; कांग्रेस-भाजपा की जमानत जब्त

SHARE:

तरनतारन।  तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल कर ली है। पार्टी के हरमीत सिंह संधू ने शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर काैर रंधावा को मात दी। वहीं सांसद अमृतपाल की पार्टी वारिस पंजाब के उम्मीदवार मनदीप सिंह तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज और भाजपा के हरजीत सिंह संधू को करारी हार का सामना करना पड़ा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। 16 राउंड तक काउंटिंग हुई।

पहले दो राउंड में अकाली दल की सुखविंदर काैर आगे रहीं। तीसरे राउंड में आप के हरमीत संधू ने जो बढ़त ली तो वह आखिर तक नहीं टूटी। 10वें राउंड में पार्टी को लीड मिलते ही समर्थकों का जश्न शुरू हो गया।  आम आदमी पार्टी ने 12091 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस-भाजपा दोनों की जमानत जब्त हो गई।

किसे-कितने वोट मिले 

आम आदमी पार्टी  – 42,649 (18,000)                                                              शिरोमणि अकाली दल – 30,558                                                                            वारिस पंजाब दे – 19,629
कांग्रेस – 15,078
भाजपा – 6,239

केजरीवाल ने दी बधाई  

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि तरनतारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। पंजाब ने एक बार फिर आप पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। पंजाब की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई