नई दिल्ली- दिल्ली की कई जिला अदालतों में मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। धमकी के बाद साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी स्थित अदालतों को तुरंत खाली करा लिया गया था और गहन तलाशी अभियान चलाया गया था।
बम की धमकी के कारण अदालती कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया था। सभी न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और आगंतुकों को तुरंत इमारतों से बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ते और सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर की बारीकी से जांच की। पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए, जहां बम निरोधक दस्ते ने गहन जांच की।
साकेत कोर्ट में अलर्ट
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
जसीर बिलाल की पेशी से पहले तलाशी अभियान
दिल्ली के दो सीआरपीएफ स्कूलों को भी धमकी, जांच में नहीं मिला कुछ
धमकी मिलने के बाद, दोनों स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्कूलों की अच्छी तरह से जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। प्रारंभिक जांच के आधार पर, इसे एक ‘होक्स’ यानी झूठी धमकी घोषित कर दिया गया।







