best news portal development company in india

अमृतसर में बस ऑपरेटरों के बीच टाइमिंग को लेकर विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बस अड्डे पर मची अफरातफरी

SHARE:

अमृतसर-  अमृतसर के मुख्य बस अड्डे पर मंगलवार को बसों की टाइमिंग को लेकर दो धड़ों में विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं।  बस ऑपरेटरों के बीच कई दिनों से टाइमिंग को लेकर तनाव चला रहा था, जो मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक व्यक्ति को नजदीक से गोली मारी गई, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। गोली चलाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया। बस अड्डे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खास टीम बनाई गई है और घटना में शामिल अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *