best news portal development company in india

फिरोजुपर में RSS के वरिष्ठ नेता के  पोते नवीन कुमार हत्या मामले में आरोपी का एनकाउंटर : आरोपी ने  चलाई गोली, पुलिस की गाड़ी के शीशे में लगी

SHARE:

एनकाउंटर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

फिरोजपुर।  फिरोजपुर पुलिस ने एनकाउंटर में RSS के वरिष्ठ नेता दीना नाथ के पोते नवीन कुमार की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन की 16 नवंबर को मोची बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

फिरोजपुर के SSP ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जतिन काली के रूप में हुई है। देर रात हमें उसके शहर में घूमने की सूचना मिली। इस पर CIA की टीम ने रात में आरिफके रोड पर नाका लगाया। जब जतिन को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक भगा ली।

पुलिस को देख उसने फायर किया, एक बुलेट पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे में लगी है। पुलिस ने टांग में गोली मार जतिन को बाइक से गिराया और गिरफ्तार कर लिया है। काली ने ही नवीन की हत्या की साजिश रची थी और हमलावरों को 1 लाख रुपए दिए थे।

फिरोजपुर में एनकाउंटर के बाद मौके का जायजा लेते पुलिस अफसर।
फिरोजपुर में एनकाउंटर के बाद मौके का जायजा लेते पुलिस अफसर।
एसएसपी को एनकाउंटर की जानकारी देते पुलिस मुलाजिम।
एसएसपी को एनकाउंटर की जानकारी देते पुलिस मुलाजिम।
आरोपी की तरफ से किया गया फायर, जो पुलिस की गाड़ी के शीशे पर लगा है।
आरोपी की तरफ से किया गया फायर, जो पुलिस की गाड़ी के शीशे पर लगा है।
घटनास्थल पर गिरा हुआ आरोपी जतिन काली का मोटरसाइकिल।
घटनास्थल पर गिरा हुआ आरोपी जतिन काली का मोटरसाइकिल।
एनकाउंटर के दौरान जतिन काली से बरामद 32 बोर का पिस्तौल।
एनकाउंटर के दौरान जतिन काली से बरामद 32 बोर का पिस्तौल।

 

SSP फिरोजपुर ने बताईं अहम बातें

  • पुलिस की गाड़ी पर फायर कियाः SSP भूपिंदर सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो उसने बाइक भगा ली। इस पर पुलिस ने उसे घेरा डालकर अपनी गाड़ियां बाइक के आगे-पीछे लगा लीं। इस पर आरोपी ने पुलिस की गाड़ी पर फायर किए। एक फायर गाड़ी के शीशे पर लगा। ड्राइवर को मारने की नीयत से फायर किया गया था, लेकिन ड्राइवर का बचाव हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर आरोपी को जख्मी कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
  • 32 वोर का पिस्टल बरामद हुआः SSP ने बताया कि आरोपी से एक बाइक और 32 बोर का पिस्टल बरामद किया गया है। पिस्टल और बाइक दोनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है और आरोपी से भी पूछाताछ होगी कि क्या इसी हथियार से नवीन का कत्ल किया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी हथियार यूपी से लेकर आए थे। वो कौन सा वेपन है, उसके बारे में आगे की तफ्तीश में पता चलेगा।
  • अभी तक 3 लोगों को किया जा चुका गिरफ्तार: पुलिस ने बताया कि नवीन कत्ल केस में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों की अभी तलाश है। इनमें एक शूटर है। अभी तक कनव, हर्ष और अब जतिन काली को पकड़ा जा चुका है। जतिन से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि उसकी नवीन के साथ क्या दुश्मनी थी और उसने उसे क्यों मरवाया।

4 दिन पहले बाजार में गोली मार कर दी थी नवीन की हत्या

4 दिन पहले 16 नवंबर रविवार को फिरोजपुर में RSS नेता के पोते की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। युवक मेन बाजार में अपने बच्चों को स्कूल से लाने जा रहा था। पीछे से अचानक आए 2 बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक वहीं गिर पड़ा। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हत्या की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड ने ली थी। संगठन की ओर से जारी पोस्ट में लिखा गया था कि पंजाब में सिखों को हिंदुत्व में मिलाने वाले हिंदूवादी गिरोह RSS के नेता के बेटे को हमने सुधार दिया है। हम खालिस्तान की स्थापना तक इस जंग को हर हाल में जारी रखेंगे। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले में टारगेट किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई