best news portal development company in india

जालंधर लड़की हत्याकांड :  गुरुद्वारे साहिब में अंतिम अरदास : पुलिस कमिश्नर धनप्रीत पहुंचीं, निहंग बोले-हमें सौंपें जाएं आरोपी, ऐसी सजा देंगे फिर हिम्मत नहीं होगी

SHARE:

जालंधर-  जालंधर के वेस्ट हलके में 22 नवंबर को गला घोंटकर मारी गई बच्ची के लिए मिट्ठी बस्ती के श्री गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास शुरू हो चुकी है। श्रद्धांजलि देने के लिए जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं।

संत समाज की तरफ से भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी जा रही है। निहंग सिंह जत्थे से पहुंचे निहंग सिंह ने कहा कि सरकारें ऐसे आरोपियों को हमें सौंपें। हम ऐसी सजा देंगे कि सिखों में फिर से बच्चियों की तरफ कोई आंख नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा कि ये सरकारों की लापरवाही का नतीजा है कि आज गुरुघरों में तंबाकू तक पहुंच रहा है।

मिट्ठू बस्ती गुरुद्वारा साहिब पहुंचीं सीपी धनप्रीत कौर।
मिट्ठू बस्ती गुरुद्वारा साहिब पहुंचीं सीपी धनप्रीत कौर।
गुरुद्वारा साहिब में बच्ची की अंतिम अरदास में पहुंच रहे इलाके लोग।
गुरुद्वारा साहिब में बच्ची की अंतिम अरदास में पहुंच रहे इलाके लोग।
बच्ची को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे लोग।
बच्ची को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे लोग।
निहंग सिंह जत्थेबंदी की तरफ से पहुंचे निहंग सरकारों पर आरोप लगाते हुए।
निहंग सिंह जत्थेबंदी की तरफ से पहुंचे निहंग सरकारों पर आरोप लगाते हुए।

 

सभी बच्चियां चाहे वो किसी भी धर्म की हों, हमारे लिए हमारी बच्चियों की तरह- बाबा गुरविंदर सिंह

निहंग सिंह बाबा गुरविंदर सिंह की तरफ से पहुंचे निहंग सिंह ने कहा कि सभी बच्चियां चाहे वो किसी भी धर्म की हों, हमारे लिए हमारी बच्चियों की तरह है। उनके साथ अन्याय होगा तो निहंग सिंह जत्थेबंदी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी होगी और इंसाफ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आदमी ने जो काम किया है, वो बहुत गलत है। हमें पता चला है कि इससे पहले भी इसने कई गलत काम किए हैं।

इसको ऐसी सजा मिलती चाहिए जैसी पूरे वर्ल्ड में किसी को न मिली हो। हमारी सरकारों से विनती है कि अकाल तख्त साहिब जत्थेदारों के हवाले किया जाए। हम अपनी तरह से सजा तय करेंगे। सरकार इसमें किंतु- परंतु न करें। गुरुघरों में नशे जा रहे हैं, ये सरकारों की ढील के कारण हो रहा है।

बच्ची को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात करतीं सीपी धन प्रीत कौर।
बच्ची को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात करतीं सीपी धन प्रीत कौर।
श्रद्धांजलि देने के बाद सीपी बोलीं-जांच चल रही, सबको सजा मिलेगी

13 साल की बच्ची की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए पहुंचीं CP जालंधर धन प्रीत कौर ने श्रद्धांजलि देने बाद कहा कि इस मामले की जांच अभी चल रही है। जो भी इसमें आरोपी पाया गया, उसे सजा मिलेगी। अभी आरोपी का कोर्ट से 9 दिन का रिमांड लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। ASI मंगत राम को बर्खास्त कर दिया गया है। 2 PCR कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। मामला तभी फास्ट ट्रैक या कोर्ट में जाएगा जब जांच पूरी होगी और चार्जशीट फाइल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *