best news portal development company in india

पंजाब पुलिस और बसों के मुलाजिमों के बीच हुई खींचतान में मुलाजिम बोले- केसों की बेअदबी की;  इंसाफ के लिए सिख जत्थेबंदियों से अपील

SHARE:

पंजाब रोडवेज,पीआरटीसी और पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन सरकार की ओर से यूनियन के प्रधानों और प्रदर्शन करने वालो को सरकार के आदेश पर पंजाब पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर थानों में रखा गया।

इसी दौरान पंजाब पुलिस और बसों के मुलाजिमों के बीच खींचतान हुई इसी बीच पटियाला के घग्गा थाने में रखे गए मुलाजिमों को पटियाला के अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया। वहां बस में बैठे मुलाजिमों ने पंजाब की सिख जत्थेबंदियों से अपील की उनके केस और पगड़ी के बेअदबी की गई। इसके लिए उनका साथ दें।

पुलिस ने केसों से घसीटा और पगड़ी उतारी, पंजाब की सिख जत्थेबंदियों से की अपील इन कार्रवाई हो

वहां पर बस में बैठे मुलाजिम ने बताया कि उनको प्रदर्शन करते समय पुलिस वालों की ओर से उनकी पगड़ी उतारी गई और उनके केसों से पकड़ कर घसीटा गया। उन्होंने पंजाब की सिख जत्थेबंदियों से अपील की है जिन लोगों ने उनके केसों की बेअदबी की ओर दस्तार की बेअदबी उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा प्रदर्शन करते समय पुलिस उनको हाथ पैरों से पकड़ कर भी उठा करते थे।

प्रदर्शनकारी पुलिस बस में सरकार की धक्केशाही के बारे में बताते हुए ।
प्रदर्शनकारी पुलिस बस में सरकार की धक्केशाही के बारे में बताते हुए ।

 

अपनी मांगो के लिए अवाज उठाई सरकार ने आवाज दबाने की कोशिश

मुलाजिमों ने कहा कि इतना भारी पुलिस फोर्स हमारे ऊपर तैनात की गई थी हम ने कौन इतना बड़ा क्राइम किया था। हमने अपने हकों मांग करने के लिए प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हमने क्या जुर्म हमारे ऊपर इतनी सख्ती की जा रही है। उन्होंने कहा हमने अपने विभाग को बचाने के लिए आवाज उठाई है। लेकिन हमारी आवाज दबाने के लिए सरकार हम लोगों पर मामले दर्ज कर रही है।

बहाली के ऑर्डर के बाद खत्म होगी हड़ताल

उन्होंने कहा हमारे पर जितने मर्जी केस दर्ज कर दो हम किसी से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा हमारा यह संघर्ष उतनी देर चलता रहेगा जितनी देर हमारे सभी साथियों को बहाल नहीं किया जाता उनके बहाली के ऑर्डर नहीं जारी होते,जिन साथियों पर केस दर्ज किए है उनके केस खत्म नहीं किए जाते तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई