जालंधर- जालंधर के सोढल रोड पर काली माता मंदिर के पास लोगों ने बुलेट चोरी करते हुए युवक को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पेड़ से बांध दिया। गुस्से में आकर लोगों ने युवक की पिटाई की और पुलिस थाना डिवीजन-1 को सूचित कर दिया।
लोगों की सूचना के बाद पीसीआर टीम ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने बताया कि उसका नाम रोहित है। बुलेट मालिक समीर ने बताया कि वह चरनजीतपुरा का रहने वाला है। वह और उसकी पत्नी दुकान पर काम करते हैं। बुलेट बाइक को उसने दुकान के बाहर लगाया हुआ था। यहीं से वह चोरी करके ले जा रहा था।
- बुलेट लॉक थी, तोड़कर ले गया: बुलेट मालिक समीर ने बताया कि दुकान के पास काम करते एक लड़ने ने बताया कि आपकी बुलेट कोई ले गया है। इस पर तुरंत उसने दौड़ लगाई और सब्जी मंडी के पास आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों को बुलाकर इसे काबू कर पेड़ से बांधा गया।
- स्टार्ट नहीं हो पाया, नहीं तो ले जाता: बुलेट मालिक समीर ने बताया कि चोर युवक बुलेट को पैदल ही लेकर जा रहा था। इससे बुलेट स्टार्ट ही नहीं हो पाई। नहीं तो ये चलाकर निकल जाता और हमारे हाथ ही नहीं आता। समीर की पत्नी ने बताया कि जलेबी वाली दुकान के पास बुलेट खड़ थी। बुलेट को चुराने से पहले उसने रेकी भी की थी। कुछ लड़कों ने बताया कि ये चोर पिछले 3-4 दिन से यहां देखा जा रहा था।
- पुलिस कार्रवाई से किया मना: मौके पर थाना डिवीजन-1 से पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और चोर को काबू कर लिया। पुलिस चोर को अपने साथ थाने ले गई है। मौके पर बुलेट मालिक ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। समीर ने कहा कि वह पुलिस कार्रवाई के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते। समीर ने कहा कि वह और उसकी पत्नी दुकान पर काम करते हैं। पुलिस केस के चलते बुलेट भी थाने ले जाया जाएगा। वह काम पर कैसे आएंगे। समीर ने कहा कहा कि पुलिस इसे समझाकर छोड़ दे,ताकि ये चोरियां न कर सकें।


बुलेट चुराने वाले ने कहा-वह चिट्टा पीता हूं
लोगों ने मौके पर पकड़े युवक को पूछा कि वह कहां का रहने वाला है, तो उसने पहले कहा कि वह पठानकोट का रहने वाला है, इसके बाद किसी और जगह का पता बताया। लोगों ने पूछा कि क्या तुम नशा करते हो, तो इस पर युवक बोला कि हां करता हूं। मैं चिट्टा पीता हूं। लोगों ने पूछा कि चिट्टा कहां से लेकर आता है, तो युवक ने कहा कि हमीरा से लाता है। 200-300 रुपए में चिट्टे की पुड़ी मिल जाती है।








