best news portal development company in india

नगर-निगम की 3 दशकों से चली आ रही सफाई कर्मियों मांग सरकार ने की पूरी : 1196 नई भर्तियों की

SHARE:

जालंधर: नगर-निगम की 3 दशकों से चली आ रही सफाई कर्मियों की मांग को आप सरकार ने पूरा किया। 2 दिन पहले लोकल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट ने शहर के सफाई सिस्टम को मज़बूत करने के लिए 1196 नई भर्तियों को मंज़ूरी मिली थी। वहीं 1196 नई भर्तियों को लेकर नगर निगम दफ्तर में समागम रखा गया है। जहां नई कर्मियों का आज मेयर विनीत धीर की अगुवाई में स्वागत किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए प्रधान बंटू सभ्रवाल ने आप सरकार सहित मेयर विनीत धीर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर की सीमा में आबादी बढ़ने के बावजूद सालों से ह्यूमन रिसोर्स की कमी थी।

मेयर की अगुआई में नए कर्मियों का स्वागत किया गया। - Dainik Bhaskar

नई मंज़ूरी के तहत सफाई सेवकों, सीवरमैन, माली और फिटर कुली जैसी कैटेगरी में खाली पोस्ट भरी जाएंगी, जिससे निगम की ज़मीनी ताकत बहुत मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि नई कर्मियों की भर्ती में मेयर विनीत धीर ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान बंटू ने पिछली यूनियन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आज समाज में कहा जा रहा है कि 30 साल बाद यह भर्तियां हुई है। उन्हें 3 साल प्रधान बने को हुए है। लेकिन वह उन प्रधानों से पूछना चाहते है कि वह कहां थे जो इन कर्मियों की भर्तियां नहीं करवा पाए। बंटू ने कहा कि 1995 की भर्तियां पेडिंग थी जो आज कर्मियों की भर्ती हुई है। बंटू ने कहा कि 1995 की भर्तियां पेडिंग थी जो आज कर्मियों की भर्ती हुई है।

बंटू ने कहाकि इन भर्तियों के दौरान शहर में 50 वार्ड मौजूद थे, लेकिन आज शहर के वार्ड 85 हो गए है। वहीं 500 कालोनियां बन चुकी है। इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने चंडीगढ़ में कई मीटिंग की और लगातार फ़ॉलो-अप करते रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में मेयर वनीत धीर के साथ सफाई यूनियन पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और निगम कमिश्नर सदीप ऋषि ने भी डॉक्यूमेंटेशन और एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस में हिस्सा लिया था।जिसके बाद लोकल गवर्नमेंट मिनिस्टर डॉ. रवजोत सिंह ने ऑफिशियल अप्रूवल जारी किया था।

निगम को लंबे समय से ज़रूरी रिसोर्स दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका सीधा फायदा शहर की गलियों, बाज़ारों और वार्डों में सफाई सिस्टम में सुधार के रूप में दिखेगा। 1196 कर्मचारियों की भर्ती से सफाई के काम में तेज़ी आएगी, सीवेज मैनेजमेंट बेहतर होगा और शहर की सुंदरता में बड़ा सुधार दिखेगा। उन्होंने कहा कि वह शहर के विकास और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मंज़ूरी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी सरकार की नेक सोच का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार हमेशा लोगों के साथ है और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती है। लोगों की भलाई और शहर के विकास के लिए उठाए गए ऐसे कदम इस बात का सबूत हैं कि यह पंजाब की सबसे अच्छी सरकारों में से एक है। यह मंज़ूरी जालंधर के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत साबित होगी, जो शहर को साफ़, सेहतमंद और ज़्यादा डेवलप बनाने में बहुत मदद करेगी और इसका असर आने वाले महीनों में ज़मीनी स्तर पर दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई