best news portal development company in india

500 करोड़ में सीएम वाले बयान पर नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर पर गिरी गाज :  कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड

SHARE:

चंडीगढ़- पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर को पार्टी से संस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राइमरी सदस्यता से सस्पेंड कर दिया गया है। नवजोत कौर के 500 करोड़ वाले बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है। 

बता दें कि नवजोत कौर ने दो दिन पहले कहा था कि अगर सिद्धू को सीएम फेस बनाया जाता है तो वह पार्टी में एक्टिव हो जाएंगे। हम रिजल्ट दे सकते हैं और पंजाब को गोल्डन स्टेट बना देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस समय जिस तरह के हालात हैं हर कोई सीएम बनने की दौड़ में लगा हुआ है। पार्टी को हराने में लगे हुए हैं। हमारे पास पैसे नहीं हैं और जो 500 करोड़ की अटैची देता है उसकी को सीएम फेस बनाया जाता है। नवजोत कौर ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह बात कही।

नवजोत कौर सिद्धू को सस्पेंड करने का ऑर्डर…

नवजोत कौर के इस दावे के बाद पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए कई पैमाने हैं। इसमें एक मापदंड सिख होना भी है, जिस पर सिद्धू खरे उतरते हैं। बता दें कि 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सुनील जाखड़ भी मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में थे। तब अंबिका सोनी ने पंजाब का मुख्यमंत्री हिंदू बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई