best news portal development company in india

आम आदमी पार्टी इतिहास में झूठे वादे करने वाली सबसे बड़ी पार्टी: पूर्व मेयर राकेश राठौर

SHARE:

  • नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर कुछ भी कहने से साफ किया मना 

  • शिअद से गठबंधन का फैसला केंद्र का होगा

जालंधर- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब जनरल सेक्रेटरी और जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने पंजाब की राजनीति पर बात की। राकेश राठौर ने नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह मिसेज सिद्धू के टिप्पणी पर बयान नहीं देना चाहते।

इसके साथ अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर कहा कि हम 2027 में सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। गठबंधन से पंजाब में हमे दिक्कत नहीं है। गठबंधन का फैसला केंद्र को लेना है। केंद्र जो फैसला लेगी हमें मंजूर होगा। अभी तक हमें ऐसा कोई मैसेज नहीं आया है।

पंजाब सरकार के खिलाफ चार्जशीट

पंजाब सरकार के खिलाफ चार्जशीट लेकर आए BJP पंजाब के जनरल सेक्रेटरी राजेश राठौर ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने जब 2022 में चुनाव लड़ा तो लोगों के साथ बहुत से वादे किए। अब पूरी जनता को पता चलना चाहिए कि आम आदमी पार्टी ने उनको ठगा है।

राकेश राठौर ने कहा कि जिस तरीके से पंजाब सरकार काम कर रही है, 2027 में नतीजे बदले नजर आएंगे। बीजेपी की तैयारी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केंद्र अगर अकाली दल से गठबंधन का फैसला लेगा तो हमे कोई दिक्कत नहीं। हमें अभी तक इस तरह का कोई मैसेज नहीं है।

आप के खिलाफ BJP की चार्जशीट में इल्जाम

  • आरोप-इतिहास में झूठे वादे करने वाली सबसे बड़ी पार्टी: जालंधर के पूर्व मेयर और पंजाब BJP के जनरल सेक्रेटरी राकेश राठौर ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने वादे ऐसे किए थे जिससे लगा था कि ऐसा हुआ तो पूरा पंजाब बदल जाएगा, लेकिन सरकार ने इसके बाद एक के बाद एक ठगी की। इतिहास में झूठे वादे करने वाली पार्टी का अगर इनको खिताब दिया जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।नशा मुक्त पंजाब का वादा किया था, जो पूरा नहीं हो पाया। महिलाओं को अभी तक एक हजार रुपए नहीं मिल पाए। किसानों को चुनाव से पहले MSP देने का वादा किया लेकिन नहीं दिया। खराब फसलों का कोई मुआवजा नहीं मिला है। पंजाब में भ्रष्टाचार का क्या हाल है, ये रोज देखा जा रहा है। बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी और नेता पकड़े जा रहे हैं।
  • राठौर बोले-पंजाब में गैंगस्टर बाद बढ़ा, रोज गोलियां चल रहीं: पंजाब में गैंगस्टर बाद बढ़ा है। रोज गोलियां चल रही हैं। फेसबुक पर गैंगस्टर एक दूसरे को धमकियां दे रहे हैं। सरेआम बसों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। आज पंजाब के हालात 80 के दशक वाले बन गए हैं। आज हालात ये हैं कि 5 से 10 हजार रुपए देकर किसी को भी मरवाया जा सकता है। कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा है। पक्का होने के लिए कर्मचारी रोज धरने लगा रहे हैं।
  • माइनिंग का 20 हजार करोड़ कहां गया: राठौर ने सवाल उठाया कि माइनिंग के 20 हजार करोड़ रुपए से प्रदेश की सूरत बदलने का वादा किया गया था। वो पैसा कहां गया। आप सुप्रीमो ने कहा था कि पंजाब में 20 हजार करोड़ रुपए की अवैध माइनिंग होती है। हम इसे रोककर इस पैसे को पंजाब के विकास में लगाएंगे। बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आज भी अवैध माइनिंग जारी है। इतना ही नहीं अब तो ये और बढ़ गई है। लैंड पुलिंग पॉलिसी में कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा था।
  • बाढ़ आई तो सरकार बैकफुट पर चली गई: पंजाब में जब बाढ़ आई तो सरकार बैकफुट पर चली गई। हमने देखा कि सरकार ने किस तरीके से रिस्पांस दिया। पहली बात ये है कि पंजाब सरकार के पास डिजास्टर मैनेजमेंट का 13 हजार करोड़ रुपए पड़ा था, इसका किसी तरीके से यूज किया जाना था, इसका कोई हिसाब नहीं आया। पंजाबी खुद एकजुट होकर मदद के लिए एकत्रित हुए। पंजाब सरकार की तरफ से कोई हेल्प नहीं की गई। पीएम नरेंद्र मोदी खुद गुरदासपुर आए और किसानों से बात की। प्रधानमंत्री ने 1600 करोड़ का ऐलान किया। मगर ये पैसा अभी तक लोगों के पास नहीं पहुंचा।
  • नशा खत्म करने का वादा था, पूरा नहीं कर पाए: नशा खत्म करने का वादा किया लेकिन रोज कोई न कोई नौजवान नशे की भेंट चढ़ रहा है। रोज बाप बेटे की अर्थी अपने कंधे पर लेकर जा रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर के हालात भी खराब हैं। पिछले दिनों फिरोजपुर में RSS नेता कि दिनदहाड़े हत्या कर दी। वहां लोगों ने बताया कि पंजाब में बहुत बड़ी संख्या में नाजायज हथियार पहुंच चुका है। कभी भी कोई किसी को मार सकता है। पुलिस भी गैंगस्टर को पकड़ने की बजाय बिचौलिया बन गई है। कोई गैंगस्टर 20 लाख मांगता है तो उसका सौदा 10 लाख में करवा दिया जाता है। पंजाब को बदलने की बात कही थी, लेकिन थानों पर ग्रेनेड हमले होने लगे हैं। ऐसा पंजाब कभी नहीं देखा। 92 सीटें लेने के बाद सरकार फेल रही है।

समिति-परिषद चुनाव पर बोले-नतीजे पहले से तय हैं

पंजाब भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी और जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने कहा कि ये जो आने वाले समिति और परिषद चुनाव होने जा रहे हैं। इसके नतीजे पहले से तय हैं। जिस तरह से कैंडिडेट से फाइलें छीनी जा रही हैं, उससे तय है कि रिजल्ट क्या आने वाला है। इस मौके पर जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगमीत बराड़ा, अशोक सरीन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई