best news portal development company in india

जालंधर के मॉडल टाउन में टैन कॉफी में चोरी : चोरी का CCTV फुटेज आया सामने,5 मिनट में गल्ला तोड़ ले गया 40 हजार

SHARE:

दुकान के अंदर से पूजा का रूमाल उठाकर उसने पैसे बांधता चोर।

जालंधर- जालंधर के मॉडल टाउन में टैन कॉफी में गुरुवार सुबह 7 बजे चोर ने नकदी उड़ा ले गया। चोरी का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें चोर साफ गल्ला तोड़ने हुए दिखता है। चोर टैन कॉफी के साथ बन रही इमारत से चोर तीसरी मंजिल से दुकान में घुसता है।

चोर दुकान में करीब 5 मिनट तक रुकता है। उसने टोपी से अपना मुंह ढंक रखा है। दुकान में घुसते ही पहले गल्ला खोलता है। उसमें कुछ नहीं मिलता तो काउंटर पर रखे गल्ले को खोलता है। उसमें से पैसे निकालकर भाग जाता है। चोरी की घटना की सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। दुकानदार का दावा है चोर 40 हजार रुपए ले गया है। सुबह के वक्त हुई चोरी की घटना के बाद दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने कहा कि अब सर्दी में धुंध का सीजन शुरू हो चुका है। दुकानें भी लेट खुलती हैं, इसलिए सब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर चौकीदार जरूर रखें। दुकानदारों ने पुलिस से भी रात और सुबह गश्त बढ़ाने की अपील की है।
  • 7 बजकर 55 मिनट पर एंट्री करता है चोर ः टैन कॉफी में चोरी करने वाला सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर दुकान के अंदर आता है। काले कपड़े पहने चोर आते ही काउंटर के ड्रार को खोलना शुरू कर देता है। पहले ड्रार से उसे कुछ नही मिलता। वह फाइलों और कुछ डायरियों को निकालकर काउंटर पर रख देता है।
  • डेढ़ मिनट बाद पैसों से भरा गल्ला मिलता है ः पहले डेढ़ मिनट तक चोर इधर-उधर हाथ मारता है, लेकिन कुछ नहीं मिलता। डेढ़ मिनट बाद उसके हाथ पैसों से भरा गल्ला मिलता है। इसे वह आसानी से तोड़ देता है। सारे पैसे निकालता है। धीरे-धीरे कर नोटों का ढेर काउंटर पर लगा देता है।
  • 2 मिनट बाद पूजा का रुमाल उठाकर लाता है ः CCTV में दिख रहे टाइम के अनुसार चोर 2 मिनट बाद पूजा की जगह से लाल रंग का रूमाल उठाकर लाता है। इसके बाद उसे काउंटर पर बिछाता है और नोटों को उसमें रखना शुरू कर देता है। इसके बाद कुछ नोट नीचे गिर जाते हैं। इनको भी एक-एक कर उठाता है और रूमाल में रखता है। इसके बाद गल्ले में पड़ी चिल्लर को भी रूमाल में गिरा लेता है। इसकी पोटली बांधता है और अपने पास रख लेता है।
  • 3 मिनट बाद और पैसे की तलाश करता है ः CCTV में दिख रहा है कि तीन मिनट में पैसों की पोटली बांधने के बाद चोर और पैसे की तलाश करने लगता है। ऑनलाइन पैसे काटने वाली मशीन के साथ लगे गल्ले को खोलने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है। इसके बाद उसे कुछ समझ नहीं आता। गल्ले को तोड़ने के लिए नुकीली चीज की तलाश करता है, लेकिन कुछ नहीं मिलता।
  • कंप्यूटर को उखाड़कर गल्ला ले जाता है ः कम्प्यूटराइज्ड गल्ला चोर से नहीं खुलता है। इस पर वह कंप्यूटर को गल्ले से अलग कर देता है, लेकिन तार नहीं खुलती। इसके बाद वह गल्ले को घसीटकर ले जाता है। उसकी तार को तोड़ देता है। फिर कॉपी हाउस में बनी किचन के पास इसे रख देता है और चम्मच की मदद से खोलने की कोशिश करता है। जब नहीं खोल पाता है तो उसे साथ में ही ले जाता है।

5 मिनट तक अंदर रुकता है, फिर चला जाता है चोर

टैन कॉफी के अंदर लगभग 5 मिनट तक रुकता है। पूरी तसल्ली से चोरी करता है। इसके बाद इधर-उधर देखता है और निकल जाता है। चोरी की घटना मालिक को 10 बजे के करीब पता चलती है जब वो दुकान पर आता है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी जाती है और पुलिस मौका देखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *