best news portal development company in india

अबोहर तहसील पेशी पर आए युवक की फायरिंग में मौत : पुलिस ने बताया गैंगवार; जांच शुरू

SHARE:

अबोहर- अबोहर तहसील परिसर की पार्किंग में वीरवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में आकाश उर्फ गोलू नामक युवक की मौत हो गई। गोली की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत तहसील परिसर पहुंचा और जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार आकाश अपने दो साथियों के साथ अदालत में पेशी पर आया था। इसी दौरान दो हमलावरों ने उस पर अचानक गोलियां बरसा दीं। बताया जा रहा है कि कई राउंड फायरिंग हुई और आकाश को तीन से चार गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गुरमीत सिंह, एसपी डी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी।

एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे गैंगवार बताया। उन्होंने कहा कि मृतक और हमलावर दोनों ही पक्षों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह हमला एक पुरानी रंजिश का नतीजा प्रतीत होता है।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने दावा किया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह का तनाव फैलने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई