best news portal development company in india

जालंधर में 683 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद : ट्रक ड्राइवर हिरासत में

SHARE:

जालंधर। जालंधर के फिल्लौर में जिला परिषद- समिति चुनाव से पहले पुलिस ने बीती शनिवार की रात 10 बजे शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने आशंका जताई कि ये शराब चुनाव में बांटने के लिए मंगवाई गई है। थाना फिल्लौर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। ट्रक से 683 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

SSP जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशन पर साफ-सुथरे चुनाव करवाने के ऑपरेशन का नेतृत्व SP सरबजीत राय, DSP भरत मसीह ने किया। पुलिस ने बताया कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव के मद्देनजर तलाशी अभियान के दौरान शराब पकड़ी गई।

गुजरात के रहने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया

पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान पुराने बस अड्डे के पास ट्रक नंबर RJ-14-GJ-3562 को रोककर जब उसकी जांच की गई, तो उसमे से शराब मिली। ड्राइवर इसका लाइसेंस, बिल और जरूरी कागजात नहीं दिखा पाया। ट्रक में 683 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर मनोज छाजू राम राजपूत, निवासी जिला वडोदरा (गुजरात) को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया है।

फिल्लौर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू

फिल्लौर पुलिस ने इस संबंध में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस रिमांड हासिल करके उससे आगे की गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे चुनाव के दौरान किन क्षेत्रों में बांटे जाने की योजना थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई