best news portal development company in india

जालंधर के तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : KMV 3 स्कूलों में छुट्‌टी कर बच्चे घर भेजे, पुलिस ने बम स्क्वॉयड बुलाया

SHARE:

जालंधर- जालंधर के तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम ब्लास्ट की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पेरेंट्स को फोन कर इसकी जानकारी दी और बच्चों को घर ले जाने को कहा। इससे पेरेंट्स घबराकर बच्चों को घर वापिस लाने के लिए स्कूल जा रहे हैं। बता दें कि 2 दिन पहले अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रिंसिपल को मेल आई है। जिसमें स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करा लिया गया है। एंटी साबोटाज टीम बुलाकर पूरे स्कूल काे सैनिटाइज किया जा रहा है।

सेंट जोसेफ स्कूल को धमकी मिलने के बाद बच्चे घर वापिस जाते हुए।
सेंट जोसेफ स्कूल को धमकी मिलने के बाद बच्चे घर वापिस जाते हुए।

 

केएमवी स्कूल की प्रिंसिपल को थ्रेट कॉल

KMV, सेंट जोसेफ और आईवी वर्ल्ड स्कूल को आज सुबह ही धमकी मिली। केएमवी स्कूल की प्रिंसिपल को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल को ईमेल मिलने के बाद स्कूल को खाली करवा दिया गया। इस घटना को स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना प्रिंसिपल ने पुलिस को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई