best news portal development company in india

नवजोत कौर सिद्धू के पंजाब सरकार  पर तीखे हमले : सरकार को लॉ एंड ऑर्डर पर घेरा; बोली-पंजाब में हालात असहनीय, हर घर में अवैध हथियारों की हो जांच

SHARE:

लुधियाना- पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू पंजाब सरकार पर लगातार तीखे हमले कर रही है। नवजोत कौर सिद्धू ने अब सरकार को लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर घेरा है। नवजोत कौर ने कहा कि एक नव विवाहिता के रोने बिलखने का दर्द झकझोरने वाला है।

नवजोत कौर ने अपने X हैंडल पर लिखा है कि पंजाब में हालात असहनीय होते जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पंजाब के हालात सुधारने के लिए एक सलाह भी दी है। उन्होंने कहा है कि पंजाब को सात दिन के लिए पूरी तरह से सील कर दें और पूरी पुलिस फोर्स लगाकर पंजाब के एक एक घर की सघन तलाशी करवाएं। इसमें किसी को भी न छोड़ें।

पंजाब में हर घर में अवैध हथियारों की जांच हो। अगर सघन जांच होती है तो इससे अवैध हथियारों का खुलासा हो जाएगा। आए दिन गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। सूबे में सरेआम गोलियां चल रही हैं। इसे रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।

नवजोत कौर ने मुख्यमंत्री को कहा है कि आपने अभी अभी जापान का दौरा किया है। वहां के सिक्योरिटी सिस्टम को ही अपना लो। पंजाब में हर सीसीटीवी कैमरा को थाने से जोड़ दें। शहर में लगे सभी स्ट्रीट लाइट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। हर व्यक्ति का क्रिमिनल रिकार्ड संबंधित पुलिस थाने से जोड़ें और रिकार्ड के अनुसार वारदात करने वालों की पहचान करें।

किसी न किसी दिन हमें हाईटेक होना पड़ेगा। जब हाईटेक होंगे तभी पंजाब बचेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि पहले पंजाब को सुरक्षित बनाओ निवेश बाद में अपने आप आ जाएगा। पहले अपने उद्योगों व नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जब वो सुरक्षा महसूस करेंगे तो निवेश करने वाले पंजाब अपने आप आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई