best news portal development company in india

चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक का आधा कान कटा, 15 टांके लगे; उंगली पर भी घाव

SHARE:

जालंधर- जालंधर में प्रतिबंधित चाइनीज डोर एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। बाइक से जा रहे एक युवक को हवा में लटक रही पतली चाइना डोर ने अपनी चपेट में ले लिया। डोर से युवक का आधा कान कट गया और हाथ की एक उंगली भी बुरी तरह जख्मी हो गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके कान में करीब 15 टांके लगाने पड़े। 

पीड़ित विशु ने बताया कि वह मॉडल हाउस में दुकान जा रहा था। डोर सड़क के ऊपर लटक रही थी, जो दूर से नजर नहीं आती और अचानक गले व कान पर आकर जानलेवा बन गई। उसने इसे अपनी जिंदगी का दूसरा जन्म बताया। घटना के बाद पीड़ित ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उसका कहना है कि चाइनीज डोर पर पूरी तरह बैन होने के बावजूद इसकी खुलेआम बिक्री जारी है और कई इलाकों में गट्टू बेचे जा रहे हैं। कार्रवाई केवल दिखावटी है, जबकि असली सप्लाई चेन पर कोई ठोस रोक नहीं लगाई जा रही। पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से लोगों, खासकर माता-पिता से अपील की कि बच्चों को चाइना डोर बिल्कुल न दें, क्योंकि यह इंसानों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी बेहद घातक है। फिलहाल, घटना के बाद इलाके में चाइना डोर पर सख्त कार्रवाई और पूर्ण प्रतिबंध की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई