best news portal development company in india

ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में कथित धांधली को लेकर कांग्रेस का हाईकोर्ट जाने का एलान : पंचायत मंत्री के इस्तीफे की मांग

SHARE:

खन्ना।  ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में कथित धांधली को लेकर पंजाब के पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोटली ने कहा कि नैतिकता के आधार पर पंचायत मंत्री तरूणप्रीत सिंह साैंद को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो कांग्रेस हाईकोर्ट का रुख करेगी।

हल्का खन्ना की ब्लॉक समिति में कांग्रेस को पांच और शिरोमणि अकाली दल को पांच सीटें मिलने को लेकर पूछे गए सवाल पर—क्या दोनों पार्टियां मिलकर काम कर सकती हैं—कोटली ने कहा कि लोगों के विकास के लिए कुछ भी किया जा सकता है, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।

वहीं ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष सोनी ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान और प्रक्रिया के दौरान अकाली दल और कांग्रेस के उम्मीदवारों के मोबाइल फोन बाहर रखवाए गए, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को मोबाइल अपने पास रखने की अनुमति दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कई लोगों के पास हथियार भी मौजूद थे, जिससे पूरे चुनावी माहौल पर सवाल खड़े होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई