best news portal development company in india

जालंधर के नूरपुर के पास पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ : एक आरोपी घायल दो गिरफ्तार;  बटाला व्यापारी फायरिंग केस में थे शामिल

SHARE:

जालंधर-  जालंधर के नूरपुर के पास पुलिस और गैंगस्टर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी और पुलिस के साथ मुठभेड़। - Dainik Bhaskar

दरअसल,जालंधर के नूरपुर क्षेत्र के पास पुलिस और गैंगस्टर गिरोह के सदस्यों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हो गई। पुलिस जब दो आरोपियों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची, तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 10 से 11 राउंड फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू में लेकर तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस और गैंगस्टर के सदस्यों के बीच यह मुठभेड़ उस समय हुई,जब पुलिस ने नूरपुर के पास संदिग्धों को घेर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी गैंगस्टर दादेवाला और हैरी चूहा गैंग के सदस्य हैं।

सरेंडर के बजाय आरोपियों ने फायरिंग शुरू की

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था,लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि ये आरोपी बटाला में एक व्यापारी पर हुई फायरिंग की वारदात में भी शामिल थे,जिसके चलते पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई