best news portal development company in india

जालंधर में बदमाशों ने कार को घेरकर चालक पर किया हमला : 2 लाख की नकदी लूटी, ड्राइवर घायल

SHARE:

जालंधर।  जालंधर के फिल्लौर एरिया में नूरमहल रोड पर युवकों ने आल्टो कार को घेरकर चालक पर हमला कर दिया। हमले के दौरान कार के शीशे तोड़कर युवक 2 लाख की नकदी ले गए। कार ड्राइवर किसी फाइनांस कंपनी में काम करता है। हमले में ड्राइवर को चोटें लगी हैं। घायल ड्राइवर की पहचान नूरमहल निवासी अंकुश के रूप में हुई है। उसे फिल्लौर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

अंकुश ने बताया कि वह जालंधर की फाइनांस कंपनी में काम करता है। वह अपने साथी लवप्रीत के साथ पैसे लेकर कार (PB 10 GP 4902) से आ रहा था। बैंक बंद होने के कारण वे पैसे जमा नहीं करवा पाया। नवांशहर से नूरमहल जाते वक्त फिल्लौर रेलवे फाटक के पास बाइक सवार 5 से 6 युवकों ने उनकी कार घेर ली। उनको रोकने के बाद हमला कर 2 लाख की नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

हमले के बाद क्षतिग्रस्त कार। - Dainik Bhaskarहमले के बाद क्षतिग्रस्त कार।

लूट की वारदात का दावा करने वाले घायल अंकुश को सिविल अस्पताल फिल्लौर में दाखिल करवाया गया है।
लूट की वारदात का दावा करने वाले घायल अंकुश को सिविल अस्पताल फिल्लौर में दाखिल करवाया गया है।

 

पुलिस लूट और पैसों के लेन-देन के विवाद के एंगल पर कर रही जांच

फिल्लौर पुलिस ने युवक अंकुश के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि लूट और पैसों के लेन-देन के विवाद के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। पहली नजर में मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस के अनुसार अंकुश और लवप्रीत ने 2 लाख की नगदी से भरा बैग लूटने का दावा किया है।  पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर पहुंच लोगों से पूछताछ की गई है। सबके बयानों को मिलाने के बाद और हमलावरों को पकड़ने के बाद ही मामला साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई