best news portal development company in india

प्रशासनिक फेरबदल :  जालंधर के डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला : फाजिल्का में  AIG स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल पर नियुक्ति

SHARE:

जालंधर– जालंधर के पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जालंधर के डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें AIG स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (SSOC)फाजिल्का नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह तबादला पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत किया गया है। नरेश डोगरा ने जालंधर में रहते हुए कई अहम मामलों में पुलिसिंग को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके तबादले के बाद जालंधर पुलिस प्रशासन में नए डीसीपी की तैनाती जल्द की जा सकती है।नरेश डोगरा ने बताया कि उनको विभाग की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसको ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा पंजाब क्राइम पर नकेल डाली जाएगी

नरेश डोगरा के बदली के आदेश।
नरेश डोगरा के बदली के आदेश।

क्या होगी नई जिम्मेदारियां

AIG SSOC राज्य स्तर पर स्पेशल ऑपरेशंस, जैसे आतंकवाद विरोधी कार्रवाई गैंगस्टर और संगठित अपराध पर नियंत्रण ड्रग्स तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मामलों की निगरानी संचालन करता है। पंजाब पुलिस की एक विशेष यूनिट है, जो गंभीर और संगठित अपराधों पर काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई