best news portal development company in india

पुलिस व प्रशासन के सख्त आदेश के बाद भी इसकी अवैध बिक्री बढ़ी : एक क्वार्टर से भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद

SHARE:

जालंधर- पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद बसंत पंचमी के आसपास इसकी बिक्री बढ़ गई है। पुलिस व प्रशासन के सख्त आदेश के बाद भी इसकी अवैध बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। उधर पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत पुलिस ने जालंधर के राज नगर इलाके में छापेमारी कर एक बंद क्वार्टर से भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद किए हैं।

मामले में पुलिस ने देर रात एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह क्वार्टर किसका है और चाइना डोर किसकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि राज नगर इलाके के एक क्वार्टर में भारी मात्रा में चाइना डोर स्टोर की गई है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जब घर की तलाशी लेने की कोशिश की गई, तो क्वार्टर पर ताले लगे हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन क्वार्टर के मालिक या किरायेदार के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी।

भारी मात्रा में मिले चाइना डोर।
भारी मात्रा में मिले चाइना डोर।

 

पुलिस ने मामले में दर्ज किया केस

पुलिस ने बताया कि देर रात इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि मामला किन धाराओं में और किसके खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस द्वारा बंद पड़े क्वार्टर को खुलवाने के लिए कोर्ट से अनुमति ली गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि फिलहाल पुलिस टीम घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाई है।

घर में भारी मात्रा में मिले चाइना डोर

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि घर के अंदर मौजूद कई बोरे फटे हुए हैं और उनमें बड़ी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू भरे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि क्वार्टर के दोनों कमरों को जल्द ही कोर्ट के आदेश पर खुलवाया जाएगा, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन लगातार चाइना डोर पर सख्ती के बड़े-बड़े दावे करता रहा है। इसके बावजूद शहर के रिहायशी इलाके में इतने बड़े पैमाने पर चाइना डोर का स्टॉक मिलना प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई