best news portal development company in india

अमृतसर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस और प्रशासन अलर्ट, बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया, सुरक्षा कड़ी, जांच जारी

SHARE:

अमृतसर- अमृतसर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से जिले में दहशत का माहौल है। यह धमकी अमृतसर के गांव मेहरबानपुरा स्थित सरकारी स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी। जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई और साथ ही स्कूल में राष्ट्रगान के गायन को रोकने की भी मांग की गई।

धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने स्कूल परिसर की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब स्क्वॉड) और साइबर सेल को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस ई-मेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी किसने और कहां से भेजी।
स्कूल

स्कूलों का खाली कराया , अभिभावकों को सतर्क रहने की अपील

बताया जा रहा है कि आज पंजाब में सरकारी स्कूलों के खुलने का पहला दिन है। छुट्टियों के बाद स्कूल खुले हैं, लेकिन बच्चों की संख्या कम थी। इस कारण किसी बड़े हादसे की संभावना कम हो गई। फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर खाली करवा दिया गया और सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से घर भेजा गया।

प्रशासन ने अभिभावकों से शांत रहने और सतर्क रहने की अपील की है। वहीं पुलिस ने धमकी भेजने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पूरे जिले के स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और निगरानी जारी है।

धमकी वाला पत्र
धमकी वाला पत्र

पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है। धमकी देने वाले की पहचान और पकड़े जाने तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएंगे। इस मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने सभी स्कूलों और अभिभावकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई