best news portal development company in india

आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, समर्थकों ने पटाखे फोड़े 

SHARE:

चंडीगढ़-  पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आज (2 फरवरी को) सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। ये जानकारी पार्टी के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने दी।

मजीठिया करीब 7 महीने से आय से अधिक संपत्ति के मामले में नाभा जेल में बंद हैं। वहीं आज डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों उनसे मिलने नाभा जेल पहुंचे। इस दौरान पहली बार डेरा ब्यास प्रमुख ने वहां पहुंचे पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सब गलत है। अंदर की जो बातें होती हैं, वह सारी बताई नहीं जातीं हैं।

वहीं अमृतसर में मजीठिया के घर के बाहर समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। उधर, पंजाब के फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जमानत मिलने से कोई बरी नहीं हो जाता है। मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं, जो कोर्ट में रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई